भजन गायक ने आई लव यू बोलकर बनाए संबंध, शादी का दिया झांसा, छह माह बलात्कार के बाद अब दे रहा जान से मारने की धमकी

ब्रह्मास्त्र इंदौर। भजन गायक ने युवती को पहले शादी के लिए प्रपोज किया, फिर 6 माह तक तक उससे रेप करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो भजन गायक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।
एसआई कमल किशोर के मुताबिक हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 28 साल की पीड़िता की शिकायत पर करण पुत्र मूलसिंह चौहान (27) निवासी गुलमोहर कॉलोनी पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। शादी के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दी। आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

भजन गाने के दौरान हुई थी पहचान

करण भजन गायक है। आवाज अच्छी होने के कारण युवती को भी करण ने अपने ग्रुप में शामिल कर लिया। इस दौरान करण ने मिलने के बहाने युवती को गौरी नगर के एक कमरे पर बुलाया। यहां उसे आई लव यू बोलकर प्रपोज किया। उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा। युवती उसकी बातों में आ गई। करण उससे एक साल छोटा है। पहले वह परिवार से शादी की बात करने के लिए कहता था। छह माह में उसने युवती के साथ कई बार संबंध बनाए। युवती ने कई बार उससे शादी करने का कहा, लेकिन वह बहाने बनाता रहा। युवती ने बताया, बुधवार को फिर करण से शादी की बात की। यहां दोनों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद करण ने उसे जान से मारने की धमकी दी।