तूफान में फंसी स्पाइसजेट की फ्लाइट 12 यात्री घायल

दुर्गापुर। मुंबई से यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंची स्पाइसजेट की मुंबई-दुगार्पुर फ्लाइट हवाईअड्डे पर लैंडिंग के समय तूफान में फंस गई, जिससे विमान में सवार कम से कम 12 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि एक मई को स्पाइसजेट का बोइंग बी737 विमान मुंबई से दुर्गापुर की फ्लाइट एसजी-945 लैंडिंग के लिए हवाईअड्डे पर उतर रहा था।