उज्जैन में फिर मंडराया कोरोना का खतरा : पांच दिन बाद फिर एक और मरीज संक्रमित, अब तक दो

उज्जैन। कोरोना की चौथी लहर में 5 दिन बाद दूसरा मरीज पॉजिटिव पाया गया है। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, इसके साथ ही उज्जैन में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसके पहले 26 अप्रैल को एक मरीज पॉजिटिव पाया गया था। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार लैब से रविवार को 272 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिनमें एक महिला पॉजिटिव पाई गई है, तबीयत खराब होने पर उसने अपना टेस्ट कराया था जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया है।
आरआर टीम के नोडल अधिकारी डॉक्टर रौनक एलची ने बताया कि 54 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही चौथी लहर में मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। महिला गृहिणी है और वह बाहर यात्रा पर भी नहीं गई थी। आशंका है कि वह उज्जैन में ही संक्रमित हुई है। उसके घर में मौजूद सदस्यों के सैंपल लिए हैं।
महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल में उसके परिजनों ने भर्ती किया है। ध्यान रहे कि 26 अप्रैल को दिल्ली से लौटे एक इंजीनियर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी, इसके साथ ही उज्जैन में संक्रमण की शुरुआत हो गई थी।