रतलाम में गोली चली : गांधीनगर में युवक को दो लोगों ने मारी गोली

ब्रह्मास्त्र रतलाम। रतलाम के गांधीनगर में बीती रात एक युवक पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने रिवॉल्वर से फायर कर दिया। फायरिंग में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांधी नगर चौराहे पर राहुल बिडवाल नाम के युवक को शनिवार रात 9:30 बजे के करीब टू व्हीलर पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिला अस्पताल में युवक की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है। औद्योगिक थाना पुलिस पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते गोलीकांड की यह घटना हुई है। घायल युवक राहुल बिडवाल रात करीब 9:30 बजे गांधी नगर चौराहे पर खड़ा था। उसी वक्त दो पहिया वाहन पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने उस पर फायर किया। फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल राहुल को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया। फायरिंग की घटना के बाद शहर में पुलिस की टीमें भी सक्रिय हो गई है। औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।