ट्रिपल मर्डर: महिला ने कबूला लालच में की हत्या

दैनिक अवन्तिका  उज्जैन। ट्रिपल मर्डर के बाद 5 लाख की लूट में गिरफ्तार की गई महिला ने लालच में हत्या करना कबूल किया है। शुक्रवार को रिमांड खत्म होने पर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
11 अप्रैल को नागर परिवार के ट्रिपल का खुलासा हुआ था। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। सामने आया कि हत्या में आरोपी जयराम की पत्नी और बेटा शामिल था। पिता-पुत्र की हत्या के बाद वृद्धा को मारने में दोनों शामिल थे। हत्या के बाद घर में रखे आभूषण और हजारों रुपये लूटे गये। जीवाजीगंज पुलिस ने जयराम की पत्नी सोनू और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर 5 लाख से अधिक की लूट का माल बरामद किया और सोनू को रिमांड पर लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि एक माह पहले ही हत्या का षडयंत्र चारों ने मिलकर रचा लिया था। नागर परिवार के पास बहुत पैसा होने की आशंका थी। पति और उसके दोस्त ने ब्याज से लिया था। परिवार की हालत ऐसी नहीं थी कि लौटा सके। पति का आटो बिक चुका था। बेटे की फीस भरने के पैसे नहीं थे। इसी लालच में ट्रिपल मर्डर को अंजमा दिया। राजेश नागर और उसका बेटा ब्याज पर दिये पैसे लौटने का दबाव बनाकर घर आते थे और गाली-गलौच करते थे। पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड खत्म होने पर महिला को भी जेल भेज दिया।