श्रावण में दो दिन के अंदर ही 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकाल में उमड़े – इस बार श्रावण में 4 सोमवार, पूरे महीने 80 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान 

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  श्रावण मास शुरू होते ही उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन के लिए लाखों भक्त उमड़ना शुरू हो गए है। दो दिन में ही यहां 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु ने दर्शन कर लिए है। श्रावण में इस बार 4 सोमवार आएंगे।  श्रावण मास 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। श्रावण के पहले दिन 11 जुलाई को महाकाल मंदिर में 1.26 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं दूसरे दिन 12 जुलाई को 1.29 लाख श्रद्धालु पहुंचे। तीसरे दिन 13 जुलाई रविवार को भी लाखों श्रद्धालुओं…

Read More

श्रावण मास में महाकाल की पहली सवारी आजचांदी की पालकी में मनमहेश रूप में देंगे दर्शन  – शिप्रा के रामघाट पर होगा भगवान का जलाभिषेक, 

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  श्रावण मास में भगवान महाकाल की पहली सवारी आज सोमवार को नगर में धूमधाम से निकलेगी। भगवान महाकाल चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर प्रबंध समिति ने श्राव में निकलने वाली भगवान महाकाल की प्रथम सवारी के लिए संपूर्ण तैयारी कर ली है। इस बार बाबा नई पालकी में सवार होकर निकलेंगे। इसके लिए पालकी सफाई व पालिश करने के साथ ही का इसका ट्रायल भी लिया गया। वहीं भगवान की चांदी की प्रतिमा का श्रृंगार भी कर दिया…

Read More

उज्जैन के बगलामुखी में स्फटिक  शिवलिंग का रामेश्वर रूप में श्रृंगार – श्रावण में योगी पीर रामनाथ जी महाराज के सानिध्य में भक्तों ने की आरती

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  श्रावण मास में उज्जैन के भैरवगढ़ रोड स्थित मां बगलामुखी धाम मंदिर में विराजित अत्यंत दुर्लभ स्फटिक शिवलिंग का श्री रामेश्वर महादेव स्वरूप में दिव्य शृंगार किया गया।  इस अवसर पर भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर योगी पीर रामनाथ जी महाराज के सानिध्य में भक्तों ने अभिषेक-पूजन व आरती कर भोग लगाया व भक्तों में प्रसाद वितरित किया। मंदिर में रामेश्वर महादेव स्वरूप के लिए आकर्षक सेतू भी बनाया गया। 

Read More

महाकाल मंदिर में विकास कार्य  हेतु भक्त ने दान दिए 1 लाख रुपए

उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले कई भक्त व्यवस्थाओं से खुश होकर मुक्त हस्त से दान भी करते हैं। इसी क्रम में नई दिल्ली से आए आयुष पिता पीयूष द्विवेदी ने बाबा के दर्शन कर मंदिर के विकास कार्य हेतु 1 लाख रुपए नगद पुरोहित पं. पीयूष चतुर्वेदी की प्रेरणा से दान में दिए। मंदिर समिति ने भक्त का सम्मान किया। 

Read More

इंदौर-जम्मू सीधी फ्लाइट अक्टूबर से होगी शुरू: इंदौर से जम्मू का बेसिक किराया 8 हजार रुपए

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर से जम्मू के लिए सीधी फ्लाइट अक्टूबर में दोबारा शुरू होने जा रही है। इंदौर से जम्मू की सीधी फ्लाइट का संचालन आॅपरेशन सिंदूर के समय बंद किया गया था, जो अब तक बंद ही है। अब एयरलाइंस कंपनी ने इसकी दोबारा बुकिंग शुरू कर दी है। जम्मू की फ्लाइट शुरू होने से मप्र से वैष्णोदेवी और कश्मीर जाने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इस फ्लाइट का संचालन हफ्ते में तीन किया जाएगा। इंदौर एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से जम्मू की फ्लाइट…

Read More

प्रकाशनगर में युवक पर चाकू से कातिलाना हमला -मामला प्रेम प्रसंग का, 3 घंटे बाद हिरासत में आये आरोपी

उज्जैन। प्रकाश नगर में शनिवार शाम को चाकूबाजी की बड़ी घटना होना सामने आया। युवक पर 2 बदमाशों ने घर में घुसकर हमला किया और पड़ोसी की छत पर लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकले। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना सामने आया है। पुलिस ने हमले में शामिल युवती के भाई और उसके साथी को 3 घंटे की तलाश के बाद हिरासत में ले लिया। नीलगंगा थाना सीमा के तीनबत्ती चौराहा स्थित प्रकाशनगर में शाम 4 बजे लगभग आशीष पिता सुभाष बैरवा 25 साल पर उसके घर में दरवाजा…

Read More

सहकर्मी युवती पर धर्म बदलने का बना रहा था दबाव -हिन्दू संगठन ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन। कम्प्यूटर आॅपरेटर का काम करने वाली युवती से अश्लील बाते कर कंपनी का मैनेजर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। हिन्दूवादी संगठन को खबर मिली तो मैनेजर को पकड़ लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर म. प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का मामला दर्ज किया है। मक्सीरोड क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती नीलगंगा थाना क्षेत्र में संचालित होने वाली द बेस्ट सर्विस आॅथोराईज्ड कंपनी में डेढ़ माह पहले कम्प्यूटर आपरेटर की जॉब करने पहुंची थी। इस दौरान कंपनी के मैनेजर से शफदर अंसारी से बात होने लगी।…

Read More

त्रिवेणी ब्रिज पर यात्री बस और ऑटो के बीच भिड़ंत – ऑटो सवार दो युवकों की मौत, दोपहर बाद हुई पहचान 

उज्जैन। शनिवार सुबह त्रिवेणी ब्रिज पर यात्री बस और ऑटो के बीच भिड़ंत हो गई। ऑटो में सवार दो युवकों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद इंदौर रोड पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस दोपहर बाद दोनों मृतकों की पहचान कर पाई । नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 7 बजे के लगभग इंदौर की ओर से आ रही ऑटो और उज्जैन की ओर से जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस के बीच त्रिवेणी ब्रिज पर भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस…

Read More

आज से न्यायप्रिय शनिदेव वक्री होंगे, चौतरफा रहेगा प्रभाव -28 नवंबर तक सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तनकारी स्थिति सामने आएगी

उज्जैन। रविवार से न्यायप्रिय देव शनि वक्री होंगे और उनके इस चाल का चौतरफा प्रभाव रहेगा। 28 नवंबर तक उनकी वक्री अवस्था से सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तनकारी स्थिति सामने आएगी। इस दौरान उथल पूथल की स्थिति भी बनेगी। महत्वपूर्ण बदलाव के हाल भी रहेंगे । ज्योतिष जानकारों के मुताबिक जब भी कोई ग्रह वक्री या मार्गी होते हैं, तो उसके अलग-अलग प्रकार के प्रभाव अलग-अलग क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। चाहे वह तकनीकी परिवर्तन हो, राजनीतिक परिवर्तन हो या सामाजिक परिवर्तन हो। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार…

Read More

नंदीमंडपम में भस्मार्ती में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ड़ॉ मोहन यादव सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु पहुँचे। नंदीमंडपम में भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। आरती उपरांत डॉ. यादव ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। पूजन  श्री आकाश पुजारी ने सम्पन्न करवाया। मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने  नरसिंह घाट पर स्नान, ध्यान, पूजन भी किया।

Read More