उज्जैन। संजयनगर में मंगलवार शाम 2 युवको ने विवाद होने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गले पर गहरा वार होने से युवक लहूलुहान हो गया। उसे अस्पताल लाया जाता उससे पहले रास्ते में मौत हो गई। नीलगंगा थाना क्षेत्र के संजयनगर में रहने वाला गोलू पिता फूलचंद पवारिया 40 साल शराब पीने का आदी था और रंगाई-पुताई का काम करता था। शाम को उसका क्षेत्र में रहने वाले सागर और संतोष से विवाद हो गया। दोनों ने गोलू पर डंडे और हथियार से हमला कर दिया। गले…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
इंदौर में फोटो स्टूडियो और गिफ्ट शॉप में भीषण आग: फायर ब्रिगेड की लापरवाही से लाखों का नुकसान
इंदौर में फोटो स्टूडियो और गिफ्ट शॉप में भीषण आग: फायर ब्रिगेड की लापरवाही से लाखों का नुकसान इंदौर। द्वारकापुरी इलाके में सोमवार देर रात लगी आग ने एक फोटो स्टूडियो और गिफ्ट गैलरी की दुकान को पूरी तरह राख कर दिया। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। सबसे बड़ी चिंता का विषय यह रहा कि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच पुलिस और स्थानीय रहवासी मिलकर आग बुझाने में जुटे रहे और बड़ी मुश्किल से…
Read Moreमहाकाल मंदिर गर्भगृह प्रवेश पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आम भक्तों के लिए प्रतिबंध बरकरार, VIP पर निर्णय कलेक्टर के विवेक पर निर्भर
महाकाल मंदिर गर्भगृह प्रवेश पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आम भक्तों के लिए प्रतिबंध बरकरार, VIP पर निर्णय कलेक्टर के विवेक पर निर्भर उज्जैन का महाकाल मंदिर सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन हजारों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की यही भीड़ कई बार व्यवस्था और प्रवेश को लेकर विवाद खड़ा कर देती है। खासतौर पर गर्भगृह में प्रवेश को लेकर लंबे समय से आम भक्त और VIP व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही…
Read Moreउज्जैन में राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन
उज्जैन में राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने, झड़प में एक घायल; पीएम की मां को गाली देने पर भड़के भाजपाई घटना का पृष्ठभूमि बिहार के दरभंगा में कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानजनक शब्द कहे जाने का मामला राष्ट्रीय स्तर पर गरमा गया है। इस बयान के बाद देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। इसी कड़ी में उज्जैन में भी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया। रविवार शाम शहर में ‘हल्ला बोल’ रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता…
Read Moreउज्जैन में बाइक चोरी की वारदात: महज दो मिनट में तोड़ा लॉक और उड़ाई लाखों की बाइक
उज्जैन में बाइक चोरी की वारदात: महज दो मिनट में तोड़ा लॉक और उड़ाई लाखों की बाइक उज्जैन शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मक्सी रोड स्थित महावीर एवेन्यू कॉलोनी में बाइक चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रविवार देर रात चोरों ने कॉलोनी में खड़ी एक बाइक का लॉक तोड़कर कुछ ही मिनटों में बाइक चुरा ली। घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दो मिनट में हुई वारदात पुलिस रिपोर्ट और फुटेज के अनुसार, यह…
Read Moreबी.एल. संतोष की भोपाल में मैराथन बैठकें: बंद कमरों में बीजेपी नेताओं से चर्चा, बाहर किसानों का हंगामा
बी.एल. संतोष की भोपाल में मैराथन बैठकें: बंद कमरों में बीजेपी नेताओं से चर्चा, बाहर किसानों का हंगामा भोपाल | 1 सितम्बर 2025भोपाल सोमवार का दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए सियासी हलचल से भरा रहा। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष सुबह से देर रात तक राजधानी में रहे और सरकार व संगठन से जुड़े तमाम नेताओं, विधायकों और मंत्रियों से बंद कमरों में अलग-अलग मुलाकातें कीं। वहीं दूसरी ओर, इसी दौरान उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट से नाराज किसान प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी करने…
Read Moreउज्जैन में शिक्षक दिवस पर बनेगा इतिहास: 1114 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, रचा गया नया रिकॉर्ड
उज्जैन में शिक्षक दिवस पर बनेगा इतिहास: 1114 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, रचा गया नया रिकॉर्ड उज्जैन | 1 सितम्बर 2025शिक्षा सिर्फ़ एक पेशा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण नींव है। इसी नींव को मजबूत बनाने वाले शिक्षकों के सम्मान में इस बार उज्जैन में एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) पर जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के 1114 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह संख्या अब तक के पिछले सभी आयोजनों से कहीं ज्यादा है और अपने आप में…
Read Moreउज्जैन में ‘सेठ गणेश’: 1 करोड़ की ज्वेलरी से सजे बप्पा, पंडाल बना सराफा की दुकान
उज्जैन में ‘सेठ गणेश’: 1 करोड़ की ज्वेलरी से सजे बप्पा, पंडाल बना सराफा की दुकान उज्जैन के पटनी बाजार स्थित पंडाल में इस बार भगवान गणेशजी का अनोखा स्वरूप देखने को मिल रहा है। यहां बप्पा को व्यापारी रूप में ‘सेठ गणेश’ बनाया गया है। खास झलकियाँ 👇 गणेशजी को 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी पहनाई गई। साथ में रखा गया – नोट गिनने की मशीन, बही-खाता, तौल कांटा, लैपटॉप और कैलकुलेटर। आने वाले अंतिम तीन दिनों में बप्पा को कुल 3 करोड़ रुपए…
Read Moreइंदौर पब के बाहर तांडव: युवक को सड़क पर पटककर बेल्ट व चाकू से हमला, 5 गिरफ्तार
इंदौर पब के बाहर तांडव: युवक को सड़क पर पटककर बेल्ट व चाकू से हमला, 5 गिरफ्तार इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र (स्कीम नं. 78) स्थित मार्क पब के बाहर रविवार देर रात दो पक्षों में विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। घटना 👇 आरोपियों ने युवक गोविंद भाटी और प्रसिद्ध भाटी को सड़क पर पटककर बेल्ट व चाकू से हमला किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना का VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हमले में गोविंद घायल हुआ, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस…
Read Moreइंदौर के गणेश पंडाल में चर्चित घटनाओं के पोस्टर्स, श्रद्धालुओं को दिए समाजिक संदेश
इंदौर के गणेश पंडाल में चर्चित घटनाओं के पोस्टर्स, श्रद्धालुओं को दिए समाजिक संदेश इंदौर में गणेशोत्सव के दौरान इस बार पंडालों की साज-सज्जा केवल आकर्षक लाइटिंग और डेकोरेशन तक सीमित नहीं रही। नेहरू नगर रोड नं. 3 पर विराजे “नगर चा राजा” पंडाल में भगवान गणेशजी के साथ चर्चित आपराधिक घटनाओं के मॉडल और पोस्टर्स लगाए गए हैं। खास बातें 👇 पंडाल की सजावट 25 युवाओं के समूह ने की है। महिलाओं की हत्या और उन पर हुई हिंसक घटनाओं को पोस्टर्स और मॉडल्स के जरिए दर्शाया गया। श्रद्धालु…
Read More