ब्रह्मास्त्र मास्को रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पुष्टि की कि यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में देशभर के 5 सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया गया, जिससे कई विमानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कितने विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसका सटीक आंकड़ा नहीं बताया है। अपने बयान में रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि उसने मुरमान्स्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रयाजान और अमूर क्षेत्रों में स्थित हवाई अड्डों पर एफपीवी (फर्स्ट पर्सन व्यू) ड्रोन से आतंकी हमला किया। मंत्रालय ने कहा कि इवानोवो, रयाजान और अमूर क्षेत्रों के…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
पश्चिमी-देशों में 80 साल बाद फिर वर्ल्ड वॉर का डर
नई दिल्ली। दूसरे विश्व युद्ध (1939-45) की समाप्ति को 80 साल बीत चुके हैं, लेकिन वैश्विक शांति की नींव फिर से डगमगाने लगी है। यूगोव के ताजा सर्वे के अनुसार, अमेरिका और यूरोप के लोग पांच से दस साल में तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जता रहे हैं। रूस के साथ बढ़ता तनाव, अमेरिका की विदेश नीति और परमाणु हथियारों का खतरा इस डर की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। सर्वे में शामिल 55% लोगों ने माना कि एक और वैश्विक युद्ध संभव है। वहीं, 76% का मानना…
Read Moreशरीफ बोले- चीन-सऊदी नहीं चाहते हम वहां भीख मांगने जाएं
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के दोस्त मुल्क नहीं चाहते हैं कि हम उनसे भीख मांगने जाए। यह बात उन्होंने क्वेटा में कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में सैनिकों संबोधित करते हुए कही। शरीफ ने कहा- चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, कतर, वअए सब पाकिस्तान के भरोसेमंद दोस्त हैं। वे हमसे उम्मीद करते हैं कि हम उनके साथ ट्रेड, कॉमर्स, इनोवेशन, डेवलपमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य, और इन्वेस्टमेंट में शामिल हों। उन्होंने जोर देकर कहा- वे अब और नहीं चाहते कि हम उनके यहां भीख का कटोरा लेकर जाएं।
Read Moreअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान ने युद्ध किया तो अमेरिका नहीं करेगा समझौता
ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी और पाकिस्तान पर 29 फीसदी टैरिफ लगाया है। एक बार फिर ट्रंप ने भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेते हुए कहा कि हमने गोलियों के बजाय व्यापार के जरिये परमाणु युद्ध की आशंका को रोका। उन्होंने व्यापार समझौते को लेकर भी बात की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेते हुए व्यापार समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के बीच फिर से यु्द्ध होता है…
Read Moreभीषण बाढ़ से नाइजीरिया में तबाही, अब तक 88 लोगों की मौत
ब्रह्मास्त्र अबुजा नाइजीरिया के नाइजर राज्य के मोक्वा नामक बाजार कस्बे में गुरुवार को आई भीषण बाढ़ के चलते कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना में आपदा प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख हुसैनी इसा ने दी। इसा ने शुक्रवार को बताया कि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी हैं और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले की रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 20 बताई गई थी। उन्होंने बताया, संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन अब तक…
Read Moreपाकिस्तान-तालिबान में सीमा विवाद को लेकर भिड़ंत, ढाई लाख लोगों को घर छोड़ने का आदेश, पाक का चेकपोस्ट उड़ाया
ब्रह्मास्त्र काबुल अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में स्थित बहराम चह, जो पाकिस्तान के चगई जिले से सटा एक सीमावर्ती कस्बा है, फिर सशस्त्र संघर्ष का केंद्र बन गया है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच तीन फरवरी से शुरू हुई झड़पें अब तेज हो चुकी हैं। हालिया विवाद तब शुरू हुआ, जब तालिबान ने अपनी सीमा को सुरक्षित करने के लिए नई चौकी बनाने की कोशिश की। इसे पाकिस्तानी बलों ने समझौते का उल्लंघन बताते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में, तालिबान ने पाकिस्तान के चेकपोस्ट पर हमला…
Read Moreअफगानी सेना पाकिस्तान में घुसी, चाघी में भारी गोलीबारी, जंग जैसे हालात, कई पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
ब्रह्मास्त्र काबूल बलूचिस्तान के चाघी जिले से गुरुवार को जो दृश्य सामने आए, उसने दक्षिण एशिया में एक और बड़े संघर्ष की आहट दे दी है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव की लकीर अब एक खुली भिड़ंत में बदल चुकी है। खबर है कि अफगानिस्तान की सेना पाकिस्तानी सीमा में घुस आई है और दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हो रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि सीमा पर जंग जैसे हालात बन गए हैं। चाघी वही इलाका है जो बलूचिस्तान में डूरंड लाइन के पास…
Read Moreडोनाल्ड ट्रम्प और एलन मस्क की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज रात 11 बजे इलॉन मस्क के साथ व्हाइट हाउस के ओवल आॅफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि यह उनका आखिरी दिन है, लेकिन वे हमेशा हमारे साथ रहेंगे और हर तरह से हमारी मदद करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि मस्क शानदार है। बता दें कि मस्क ने कल यानी गुरुवार को पर पोस्ट कर ट्रम्प प्रशासन का साथ छोड़ने की जानकारी दी थी। मस्क ने कहा कि स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई के तौर पर मेरा समय पूरा…
Read Moreताइवान के पास चीनी सैन्य गतिविधि तेज, 31 विमान और 9 युद्धपोत देखे गए
ताइनवान। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि चीन की सेना ने ताइवान के पास सैन्य दबाव और बढ़ा दिया है। ताइवान की हवाई क्षेत्र और आसपास के इलाकों में चीन के 31 सैन्य विमान, 1 पोत और 9 नौसैनिक जहाज देखे गए हैं। इनमें से 22 विमान ताइवान स्ट्रेट की मीडियन लाइन पार कर ताइवान के उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में घुसे। मंत्रालय ने कहा कि ताइवान की सेना ने हालात पर नजर रखी और जवाबी कार्रवाई की। एक दिन पहले भी एमएनडी ने बताया…
Read Moreकुवैत ने 37,000 लोगों की छीनी नागरिकता, बैंक खाते भी हुए फ्रीज
नई दिल्ली। कुवैत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक झटके में 37,000 लोगों की नागरिकता खत्म कर दी गई है, जिनमें मुस्लिम महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इनमें से कई महिलाएं दशकों से कुवैती नागरिक थीं और कुवैती पुरुषों से शादी करने के बाद उन्हें नागरिकता मिली थी। लेकिन अब सरकार की नई नीति के तहत उनकी नागरिकता रद्द कर दी गई है। नागरिकता खत्म होने के बाद इन महिलाओं के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं, पेंशन रुक गई है और सरकारी लाभ मिलना…
Read More