ट्रम्प ने भारत-पाक समेत 23 देशों को ड्रग तस्कर बताया

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 23 देशों को ड्रग तस्करी और अवैध ड्रग प्रोडक्शन करने वाले देशों की लिस्ट में शामिल किया है। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, कोलंबिया, बोलिविया और वेनेजुएला जैसे देश शामिल हैं। ट्रम्प ने अमेरिकी संसद को सौंपी गई ‘प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन रिपोर्ट’ में कहा कि इन देशों में अवैध ड्रग्स उत्पादन और तस्करी अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ट्रम्प ने कहा कि ड्रग तस्करी, खासकर फेंटेनाइल जैसे घातक ड्रग्स ने अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिए…

Read More

नेपाल की सत्ता में भूचाल: सुशीला कार्की बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री, जानें GenZ आंदोलन और अंदर की कहानी

नेपाल की सत्ता में भूचाल: सुशीला कार्की बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री, जानें GenZ आंदोलन और अंदर की कहानी काठमांडू। नेपाल ने बीते पांच दिनों में वो सब देखा जो उसके राजनीतिक इतिहास में शायद ही कभी हुआ हो। सोशल मीडिया बैन, करप्शन के खिलाफ गुस्सा, हिंसक प्रदर्शन, संसद-सुप्रीम कोर्ट और नेताओं के घर जलाना और आखिरकार तख्तापलट। इसी उथल-पुथल के बीच देश को नई राह मिली और पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। कैसे बदल गया घटनाक्रम 8 सितंबर: GenZ ने करप्शन और बेरोजगारी के…

Read More

यूके में सिख युवती से गैंगरेप

ब्रह्मास्त्र जालंधर ब्रिटेन के ओल्डबरी पार्क में भारतीय मूल की युवती पर नस्लीय हमले और गैंगरेप किए जाने की वारदात सामने आई है। एक 20 वर्षीय सिख युवती के साथ मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे दिनदहाड़े रेप किया गया। यह हमला न केवल यौन अपराध था, बल्कि इसमें नस्लीय टिप्पणियां भी शामिल थीं, जिसके चलते पुलिस इसे रैसियल अटैक किए जाने के आधार पर जांच कर रही है। युवती ने पुलिस से बताया कि घटना के दौरान हमलावरों ने उसे कहा- अपने देश वापस जाओ, तुम्हारा इस देश पर कोई…

Read More

रूस के कामचटका में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया सुनामी की चेतावनी जारी

कीव। रूस के कामचटका के तट पर शनिवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने दी। यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह भूकंप कामचटका के प्रशासनिक केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचटस्की से 111 किलोमीटर (69 मील) पूर्व में, 39.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूतना नहीं आई है। यूएसजीएस ने पहले भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई थी, लेकिन बाद में इसे 7.4 कर दिया। पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300…

Read More

नेपाल संकट गहराया मौतें 51 पहुंचीं, हजारों कैदी भागे

काठमांडू। नेपाल इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक संकट के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जिसने देश की स्थिरता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर प्रदर्शनकारी लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं तो दूसरी ओर जेलों से हजारों कैदियों के भाग जाने से कानून व्यवस्था चरमरा गई है। हालात इतने असामान्य हो गए हैं कि नेपाल का यह संकट सिर्फ आंतरिक नहीं रहा बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में जगह बनाने लगा है। पड़ोसी भारत पर भी इसका सीधा असर पड़ता दिख रहा है। साथ ही, सोशल मीडिया पर…

Read More

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 27 साल की जेल सुनाई गई

ब्राजील। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को सुप्रीम कोर्ट ने 27 साल और तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। उनपर 2022 में चुनाव हारने के बाद भी सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप था। कोर्ट के पांच जजों में से चार ने बोल्सोनारो को पांच अपराधों आपराधिक संगठन में शामिल होने, लोकतंत्र को उखाड़ फेंकने की कोशिश, तख्तापलट की साजिश, और सरकारी संपत्ति और धरोहर को नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराया। एक जज ने उन्हें बरी करने के पक्ष में वोट…

Read More

इजराइल का 72 घंटों में 6 मुस्लिम देशों पर हमला

200 की मौत, 1000 घायल, नेतन्याहू बोले- जो अमेरिका ने किया, वही कर रहे ब्रह्मास्त्र यरुशलम इजराइल ने पिछले 72 घंटों में 6 देशों पर हमला किए हैं। इसमें गाजा (फिलिस्तीन) समेत सीरिया, लेबनान, कतर, यमन और ट्यूनीशिया शामिल हैं। इन हमलों में 200 से ज्यादा लोग मारे गए और 1000 से ज्यादा घायल हुए हैं। ये हमले सोमवार से बुधवार के बीच में किए गए। इजराइल का कहना है कि वो इन देशों में आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे लेकर इजराइली पीएम…

Read More

टेक्सास में पत्नी और बेटे के सामने भारतीय मूल के व्यक्ति का सिर काटा

टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था ब्रह्मास्त्र टेक्सास टेक्सास के डलास में बुधवार को 50 वर्षीय भारतीय मूल के चंद्रमौली नागमल्लैया की उसकी पत्नी और बेटे के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद चंद्रमौली का सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया गया। झगड़ा तब शुरू हुआ जब चंद्रमौली ने अपने सहकर्मी, 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को टूटी हुई वॉशिंग मशीन इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा। बहस जल्द ही बढ़ गई,…

Read More

सुशीला कार्की आज नेपाल की अंतरिम पीएम बनेंगी

काठमांडू। नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस रह चुकीं सुशीला कार्की आज देश की अंतरिम पीएम बनेंगी। कल आंदोलन से जुड़े 5000 जेन जेड युवाओं ने वर्चुअल मीटिंग की, जिसमें उनके नाम पर सहमति बन गई। काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने भी सुशीला कार्की के नाम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अब देश अंतरिम सरकार के पास जा रहा है, जो देश में नए चुनाव कराएगी। इस अंतरिम सरकार का काम चुनाव कराना और देश को नया जनादेश देना है। वहीं, नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली…

Read More

ट्रम्प समर्थक चार्ली किर्क की हत्या, यूनिवर्सिटी प्रोग्राम में गर्दन पर गोली मारी, शोक में 4 दिन अमेरिकी झंडा झुकाया

ब्रह्मास्त्र यूटा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक और राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की गुरुवार को एक प्रोग्राम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना यूटा राज्य की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई। चार्ली यहां ‘द अमेरिकन कमबैक टूर’ प्रोग्राम में आए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चार्ली एक टेंट के नीचे माइक पकड़कर बोल रहे हैं। तभी अचानक एक गोली उनके गर्दन के पास आकर लगती है, काफी खून बहता है और वे जमीन पर गिर जाते हैं। चार्ली…

Read More