ब्रह्मास्त्र इंदौर नशे में धुत होकर कार चला रहे पुलिसकर्मियों ने रावजी बाजार इलाके में 4 से 5 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। क्षेत्रवासियों की मानें तो कार में तीन पुलिसकर्मी वर्दी में थे। लोगों ने जब उनकी लहराती हुई गाड़ी आते देखी तो घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार रोकते ही खुद को भीड़ से घिरा हुआ देख वे लोगों से विवाद कर भाग निकले। घटना सोमवार रात 10.30 बजे रावजी बाजार इलाके में हुई। सफेद रंग की एक कार में तीन पुलिसकर्मी रहवासी क्षेत्र में…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
तकिया मस्जिद की जमीन का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में: महाकाल मंदिर की प्रस्तावित पार्किंग इसी भूमि पर बननी है, हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत
तकिया मस्जिद की जमीन का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में: महाकाल मंदिर की प्रस्तावित पार्किंग इसी भूमि पर बननी है, हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत उज्जैन।महाकाल मंदिर क्षेत्र के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट में शामिल तकिया मस्जिद की जमीन का विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ताओं ने मस्जिद को पुनः निर्माण करने और भूमि को वक्फ संपत्ति घोषित करने की मांग की है। इससे पहले, इंदौर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच और डबल बेंच दोनों ने याचिका खारिज कर दी थी। अब हार के बाद याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में…
Read Moreइंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या
केटीएम शोरूम के पास पड़ा मिला, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में सोमवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह हीरानगर में गंभीर हालत में पड़ा था। सूचना मिलते ही टीआई सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उसे तुरंत एमवाय भेजा गया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। हीरानगर टीआई सुशील पटेल के मुताबिक मृतक का नाम कालू उर्फ शुभम है। करीब सोमवार रात 11 बजे उसके केटीएम शोरूम के पास घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर…
Read Moreउज्जैन की बस कार के साथ भेरूघाट खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 30 को बचाया
नशे में धुत ड्राइवर की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, रातभर चला रेस्क्यू आॅपरेशन ब्रह्मास्त्र इंदौर/उज्जैन इंदौर जिले के महू में यात्रियों से भरी एक बस और कार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि करीब 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से 8 लोग इंदौर के एमवाय अस्पताल और 4 घायल महू के सिविल अस्पताल में भर्ती है। हादसा सोमवार रात करीब 9.40 बजे सिमरोड के पास भेरूघाट पर हुआ।…
Read Moreकार्तिक माह में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी: चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले, भक्तों की उमड़ी अपार भीड़
कार्तिक माह में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी: चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले, भक्तों की उमड़ी अपार भीड़ उज्जैन।महाकाल की नगरी उज्जैन में सोमवार को आस्था का सागर उमड़ पड़ा। भगवान महाकालेश्वर की कार्तिक माह की दूसरी सवारी भव्य शाही ठाठ-बाट के साथ मंदिर परिसर से निकली। इस बार सवारी का विशेष संयोग इसलिए बना क्योंकि कार्तिक माह की दूसरी सवारी और वैकुंठ चतुर्दशी एक ही दिन पड़ी हैं। महाकालेश्वर भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में रजत पालकी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। सवारी निकलते…
Read Moreउज्जैन में दर्दनाक आत्मदाह: पारिवारिक विवाद में फर्नीचर निर्माता ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
उज्जैन में दर्दनाक आत्मदाह: पारिवारिक विवाद में फर्नीचर निर्माता ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत उज्जैन।माधवनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क इलाके में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। फर्नीचर बनाने का काम करने वाले राजेंद्र शर्मा (उम्र लगभग 45 वर्ष) ने कथित पारिवारिक विवाद से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे राजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को…
Read Moreचूहों ने खोद दी शास्त्री ब्रिज की मिट्टी, किनारे से धंस गई 6 फीट लंबी रोड
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के पुराने और व्यस्त शास्त्री ब्रिज पर रविवार को रोड किनारे का एक हिस्सा अचानक धंस गया। जिससे यहां एक गड्ढा हो गया। गांधी प्रतिमा से शास्त्री मार्केट की ओर जाने वाली लेन में 5 फीट गहरा और करीब 6 फीट लंबा गड्ढा हो गया था। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। भराव के दौरान टीम को पता चला कि चूहों ने पुल के नीचे बिल बनाकर मिट्टी खोखली कर दी, जिससे एक हिस्सा धंस गया। चूहों के यहां 20 से अधिक बिल मिले।…
Read Moreभर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट नहीं, इसलिए उज्जैन से भी परीक्षा से बाहर हो जाएंगे हजारों उम्मीदवार
उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले के भी बेरोजगार युवाओं द्वारा पुलिस महकमे में एसआई पदों पर भर्ती होने की लालसा है और इसके लिए तैयारियां भी की जा रही है लेकिन बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट नहीं होने के कारण उज्जैन से भी हजारों उम्मीदवार भर्ती परीक्षा से बाहर हो जाएंगे। बता दें कि पुलिस महकमे में 6 साल के लंबे इंतजार के बाद एसआई के 500 पदों पर भर्ती परीक्षा हो रही है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा…
Read Moreलैंड पुलिंग के खिलाफ मातृशक्ति होगी मैदान में, उज्जैन पहुंचे भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी का बड़ा ऐलान
जब तक सरकार लैंड पुलिंग पर अपनी राय स्पष्ट नहीं करेगी मातृशक्ति सिंहस्थ के नाम पर होने वाले किसी भी विकास कार्य को नहीं होने देगी ब्रह्मास्त्र उज्जैन जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक से सीधे रविवार की सुबह उज्जैन पहुंचे भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने सिंहस्थ में लैंड पुलिंग से प्रभावित किसान परिवारों के दीपावली मिलन समारोह में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उज्जैन सिंहस्थ में लैंड पुलिंग पर अपनी राय स्पष्ट नहीं…
Read Moreउज्जैन: आज 7 घंटे में दो बार निकलेगी महाकाल की सवारी
उज्जैन: आज 7 घंटे में दो बार निकलेगी महाकाल की सवारी उज्जैन। सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की दो सवारियां एक ही दिन में निकाली जाएंगी। यह दुर्लभ संयोग इसलिए बना है क्योंकि इस बार कार्तिक माह की दूसरी सवारी और वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व एक ही दिन पड़ रहा है। महाकाल मंदिर प्रबंधन के अनुसार, रविवार आधी रात के बाद ही चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। ऐसे में पहली सवारी शाम 4 बजे निकलेगी, जिसमें भगवान महाकालेश्वर श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में रजत पालकी से भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद दूसरी…
Read More