शुजालपुर । सिटी स्थित फल सब्जी मंडी में लहसुन बेचने आए एक किसान के साथ मारपीट की घटना हुई, जिससे किसान बेहोस हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान के साथ हुई मारपीट के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने एक व्यापारी और उसके पुत्र के विरूद्ध मामला दर्ज किया। मिली जानकारी अनुसार यह घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे हुई, इस विवाद के बाद बडी संख्या में किसान एकत्रित हो गए और निलामी प्रक्रिया को रोक दिया गया। साथ ही मंडी…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
कार नहीं संस्कार दे अपने बेटे बेटियों को-पंडित राजेश शर्मा
तराना। तराना नगर में महिदपुर नाका स्थित आॅफीसर कॉलोनी में श्री मनकामनेश्वर महादेव के प्रांगण में हो रही शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस में कथा व्यास पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि गुणनिधि के चरित्र से हमें शिक्षा लेना चाहिए की शिव के लिए किया गया कार्य जाने अनजाने में किया गया कार्य छोटा हो या बड़ा हो उसका परिणाम हमेशा शिव प्रसाद के रूप में बड़ा ही देते हैं साथ ही सभी माता पिताओं से अनुरोध किया कि वर्तमान समय में अपने बच्चों को कार नहीं संस्कार दे…
Read Moreरहमान बैग का मुस्लिम समाज सम्मेलन समिति सदर बनने पर स्वागत
भौरासा। भौरासा नगर में मुस्लिम समाज का 22 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है जो आगामी 5 अप्रैल को आयोजित होगा जिसमें प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सम्मेलन में एक बगैर मां-बाप की एक जरूरत मन्द बेटी का निकाह निशुल्क मुस्लिम समाज के द्वारा कराया जावेगा सम्मेलन की तैयारी को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व समिति से रहमान बैग को सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति का सदर बनाया गया सदर बनाए जाने पर नगर में साफा,बांधकर, पुष्पमाला पहनकर स्वागत सम्मान किया…
Read Moreठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, लोग घरों में रहे कैद
सुसनेर। जनवरी माह की शुरूआत साल के पहले घने कोहरे के साथ हुई। शुक्रवार को नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। हालांकि 1 जनवरी को मौसम पूरी तरह साफ रहा, लेकिन 2 जनवरी शुक्रवार को तड़के से ही घना कोहरा छा गया, जिससे ठंड में इजाफा हो गया। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही और सड़कें, बाजार व सार्वजनिक स्थान कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। सुबह से लेकर दोपहर करीब 1 बजे तक कोहरा लगातार बना रहा।…
Read Moreखेतों में करंट लगने से 2 युवको की हुई मौत
उज्जैन। भैरवगढ़ और माकडोन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने से 2 युवको की मौत हो गई। दोनों को चरक अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पुलिस चौकी ने बताया कि माकडोन के ग्राम पाट से मयंक पिता जीवन आजना 21 साल का परिजन मृत अवस्था में लेकर आये थे। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मयंक को खेत में करंट लगना बताया गया है। मामले की जांच के लिये मर्ग डायरी माकडोन थाना पुलिस को भेजी जायेगी। वहीं भैरवगढ़ थाना एएसआई जितेन्द्र गौसर ने बताया कि…
Read Moreसारंगपु के प्रमुख मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सारंगपुर। सारंगपुर में गुरुवार को नए साल के पहला दिन सुबह शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड पड़ी। शहरवासियों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरूआत की। शहर के प्रसिद्ध कपिलेश्वर मंदिर, सारंगपुर स्थित तिलभांडेश्वर, सिद्धेश्वर, मां अंबे मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरो में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था और देवी-देवताओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। मंदिरों में लोगों की लगी भीड़ श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल और अन्य देवी-देवताओं…
Read Moreपंचायत उपचुनाव मतगणना को लेकर एसपी ने किया आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण
सुसनेर। जिला पंचायत उपचुनाव अंतर्गत 2 जनवरी 2026 को प्रस्तावित मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आगर मालवा विनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को मतगणना स्थल आईटीआई कॉलेज, डग रोड सुसनेर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना से पूर्व की गई सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों का सूक्ष्मता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल की भौतिक सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की निगरानी, सीसीटीवी कवरेज, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, ड्यूटी…
Read Moreनपाध्यक्ष ने सेवा भारती और वृद्ध आश्रम में कराया भोजन, गरीबों को बांटे कम्बल
गुना। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्रीय सांसद, विकास के मसीहा, जन नायक केंद्रीय मंत्री योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन पूरे दिन सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति राजेश राजपूत, मण्डल अध्यक्ष अर्जुन राजपूत, परेश भार्गव पार्षद कैलाश धाकड, राजू ओझा, ममता तौमर, विनोद लोधा, अनीता महेन्द्र कुशवाह, रितिक ओझा आदि सर्व प्रथम प्रात: 9 बजे नजूल कॉलोनी, वार्ड…
Read Moreहेड कॉन्स्टेबल ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान:; एसपी करेंगे आरक्षक का सम्मान
उज्जैन।महाकाल मंदिर दर्शन करने उज्जैन आए एक श्रद्धालु की रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी के आरक्षक ने गोल्डन टाइम में सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई। इसका वीडियो अब सामने आया है। घटना 1 दिसंबर की है। स्टेशन पर महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच ड्यूटी पर तैनात थे। तभी प्लेटफॉर्म पर खड़ी उज्जैयनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14309) के आगमन…
Read More4 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव:शंकर-एहसान-लॉय देंगे संगीतमय प्रस्तुति
उज्जैन।उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोककलाएं, शास्त्रीय प्रस्तुतियां और प्रसिद्ध कलाकार संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सभी कार्यक्रम रोज शाम 7 बजे से शुरू होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय प्रस्तुति देंगे।विभिन्न कार्यक्रम होंगे-***14 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ जनजातीय लोकनृत्य और कला यात्राओं के साथ होगा। इस दिन गोंड जनजातीय सैला नृत्य, बैगा जनजातीय परधौनी नृत्य, भील जनजातीय भगोरिया नृत्य सहित अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। दिन के समय कला यात्रा के माध्यम से लोककलाओं की जीवंत झलक भी…
Read More