रात 11.30 बजे तपोभूमि के पास युवक के साथ लूट -4 बदमाशों ने छीनी बुलेट और मोबाइल, फुटेज तलाश रही पुलिस

उज्जैन। इंदौररोड तपोभूमि के पास मंगलवार-बुधवार रात 11.30 बजे लूट की वारदात हो गई। 4 बदमाशों ने देवास के युवक से मारपीट की और बुलेट के साथ मोबाइल लूट कर भाग निकले। पुलिस कैमरों के फुटेज देख रही है। बदमाशों के भागने का रूट ट्रेस किया जा रहा है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि देर रात देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित इमली चौक का रहने वाला शक्ति पिता कल्याणसिंह पंवार 32 वर्ष थाने आया था। उसने बताया कि तपोभूमि के पास बुलेट रोककर मोबाइल पर…

Read More

हिरासत में प्राणघातक हमला करने वाले 3 आरोपी

उज्जैन। पुरानी रंजिश में मंगलवार-बुधवार रात 2 युवको पर प्राणघातक हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने 16 घंटो की तलाश के बाद हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपियों से चाकू और बाइक बरामद की गई है। गुरूवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया जायेगा। दुर्गा कालोनी में रहने वाला अमर पिता राजेश योगी रात 1.15 बजे दोस्त चंदन सोलंकी के साथ रेलवे स्टेशन के सामने पान की दुकान पर सिगरेट लेने आया था। उसी दौरान बजाज पल्सर बाइक से जयदीप उर्फ जेडी, रिंकू उर्फ यशं पंवार और चिराग…

Read More

मंगलनाथ में भातपूजा का रिकॉर्ड टूटा, साढ़े 3 लाख से अधिक की आय 

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में एक दिन के अंदर डेढ़ हजार से अधिक संख्या में भातपूजा व अन्य पूजा कराई गई। समिति को लाखों रुपए की आय भी हुई है। इससे पूजा व आय का अब तक रिकॉर्ड टूट गया है।  मंगलनाथ मंदिर समिति के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि ज्येष्ठ मास में अधिक संख्या में श्रद्धालु मंगलनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। देशभर के यजमानों ने मंगलवार को यहां आकर पंडितों से पूजा संपन्न कराई। सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक…

Read More

मौसम का तनाव उल्टी-दस्त, पीलिया-बुखार के मामले बढ़े तापमान 42.8 डिग्री पर, न्यूनतम 28.4 पर ,उमस भी बढी -बच्चे एवं बुजूर्गों पर हो रहा असर अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढी

  उज्जैन। पिछले 6 दिनों से तापमान में एक दम उछाल के हाल बने हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया जो एक दिन पूर्व से मात्र .2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री पर जा पहुंचा जो कि एक दिन पूर्व की अपेक्षा करीब 1.2 डिग्री ज्यादा रहा। दिन के समय गर्म हवाओं का जोर रहा है। बढी हुई उमस के साथ तापमान में उछाल ने सभी को बेहाल किया है। इसका प्रभावी असर बच्चों एवं बुजूर्गों पर हो रहा है। अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार…

Read More

राजा के सिर पर वार करते ही खून की तेज धार पड़ी, खून से सनी जैकेट सोनम की नहीं थी, आकाश राजपूत ने पहनी थी

ब्रह्मास्त्र इंदौर राजा रघुवंशी के मर्डर केस में एक और खुलासा हुआ है। 2 जून को राजा की लाश मिलने के बाद सोनम को ढूंढने के लिए चले सर्च आॅपरेशन के दौरान खून से सनी एक जैकेट मिली थी। इस जैकेट को सोनम की बताया जा रहा था। इस जैकेट के मिलने के बाद ये आशंका जताई जा रही थी कि सोनम के साथ भी कुछ अनहोनी हुई होगी, लेकिन शिलॉन्ग पुलिस ने खुलासा किया है कि वो जैकेट सोनम की नहीं, बल्कि आरोपी आकाश की थी। आखिर आकाश ने…

Read More

ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी हल्कों पर ही नहीं पहुंचते हैं, ठप हो रहा है  जमीनों को आधार से जोड़ने के लिए अभियान

उज्जैन। ग्रामीण इलाकों में जमीनों को आधार से जोड़ने का अभियान पटवारियों के कारण ठप हो रहा है। बताया गया है कि पटवारी ग्रामीण क्षेत्रों में हल्कों पर ही नहीं पहुंचते है। ये स्थिति उज्जैन जिले की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए  कार्यक्रम शुरू किया था प्रदेश सरकार ने कुछ हद तक जमीनों का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए जमीनों को आधार से जोडऩे का कार्यक्रम शुरू किया था। शुरुआत में राजस्व अमले ने आधार लिंकिंग में रुचि दिखाई थी, लेकिन बाद में काम ही…

Read More

एसडीआरएफ जवानों ने बचाई महिला की जान

उज्जैन। रामघाट पर मंगलवार सुबह आरती स्थल पर नहाने के लिये पहुंची महिला श्रद्धालु अचानक पैर फिसलने पर गहराई में चली गई। उसे डूबता देख  एसडीआरएफ जवान शुभम शर्मा और गौरव पांचाल ने छलांग लगाई और महिला को बचाकर बाहर निकाल लिया। महिला श्रद्धालु गुना के ग्राम चंदेरी की रहने वाली जयकुंवर थी। जिसे परिजनों के साथ रवाना किया। होमगार्ड और एसडीईआरएफ जिला सेनानी संतोष कुमार जाट ने बताया कि क्षिप्रा के सभी घाटों में 3 शिफ्ट में 50 से अधिक जवानों की तैनाती की गई। जिनके द्वारा लगातार घाटो…

Read More

लोकायुक्त ने 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को पकड़ा -मुख्यमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने एवज में मांगी थी घूस

– उज्जैन। लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को पंचायत सचिव को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। सचिव ने मुख्यमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के लिये रूपयों की मांग की थी। रिश्वत की राशि देने के लिये उसने वृद्ध महिला के नाती को अपने घर बुलाया था। लोकायुक्त ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि महिदुपर तहसील के ग्राम बेलखेड़ा में रहने वाले अशोक डाबी ने 6 जून को कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी…

Read More

महाकाल मंदिर में 2 महिला श्रद्धालुओं के गले से चोरी हुई चेन -पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत, मंदिर समिति ने देखे थे फुटेज

उज्जैन। महाकाल मंदिर में 2 महिला श्रद्धालुओं के गले से लाखों रूपये कीमत की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। लेकिन महिला श्रद्धालुओं ने मामले की शिकायत मंगलवार शाम तक पुलिस को दर्ज नहीं कराई थी। मंदिर में पहले भी श्रद्धालुओं के आभूषण चोरी होने के मामले सामने आ चुके है। कुछ दिनों से महाकाल मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या फिर से बढ़ गई है। सोमवार को महाराष्ट्र से परिवार के साथ दर्शन करने रंजना जगदेव आई थी। शीघ्र दर्शन टिकट लेकर…

Read More

सांवरिया सेठ जाने से मना करने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या -बिलखती पत्नी बोली संदीप और अज्जू ने बुलाया था, पुलिस कर रही दोनों की तलाश

उज्जैन। सांवरिया सेठ जाने से मना करने पर युवक की उसके 2 साथियों ने मंगलवार शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। परिजनों से पूछताछ के बाद चाकू मारने वालों की तलाश शुरू की गई है। पंवासा थाना क्षेत्र के केसरबाग से कुछ दूरी पर मारूति परिसर में रहने वाला नवीन पिता ढोंड़ीराम खोत ई-रिक्शा चालक था। सुबह से उसके पास संदीप वर्मा और अज्जू का कॉल आ रहा था। दोनों उसे सांवरिया सेठ ले जाने की बात…

Read More