उज्जैन। जिले में भी अब पंचायत सचिवों पर तबादलों की तलवार सरकार ने लटका दी है। अभी तक पंचायत सचिव या तो पैतृक पंचायत में पदस्थ रहते रहे है या फिर ससुराल वाले स्थान की पंचायत में लेकिन सरकार ने ये सब रोक दिया है क्योंकि सूबे की मोहन सरकार ने पंचायत सचिवों के लिए भी अब तबादला नीति लागू कर दी है। गौरतलब है कि जिले में पंचायत कार्यरत है और पंचायत सचिव लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए है। रिश्तेदारों के साथ काम…
Read MoreCategory: उज्जैन
हिन्दू जागरण मंच ने किया महाकाल थाने का घेराव होटल में हिन्दू युवती के साथ मिला मुस्लिम युवक
उज्जैन। होटल में हिन्दू युवती के साथ मिले मुस्लिम युवक का मामला सामने आने पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने महाकाल थाने का घेराव कर दिया। होटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग रखी गई। पुलिस ने जांच के बाद होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं मुस्लिम युवक को प्रतिबंधात्मक धारा में जेल भेजा गया। लोहे का पुल क्षेत्र में होटल हिन्दम पैलेस में हिन्दू युवती के साथ मुस्लिम युवक के बाहर से आकर रूकने की खबर मिलने पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच…
Read Moreरात 9.30 बजे लोहे का पुल पर युवक की चाकू मारकर हत्या – क्षेत्र में फैली सनसनी घटनास्थल पर जमा हुई भीड़, 2 हमलावरों की तलाश
उज्जैन। लोहे का पुल क्षेत्र में वॉच टॉवर के नीचे शनिवार रात 9.30 बजे के लगभग एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटनाक्रम के बाद हमला करने वालों में 2 युवको के शामिल होने की जानकारी सामने आई। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई थी। महाकाल थाना क्षेत्र के लोहे का पुल क्षेत्र में रात 9 बजे के लगभग सब कुछ सामान दिखाई दे रहा था। तभी कुछ देर बाद अचानक वॉच टॉवर के नीचे भगदड़ की स्थिति बनी। लोग कुछ समझ पाते एक युवक खून…
Read Moreएक्सीडेंट में घायल ने 12 दिन बाद तोड़ा दम
उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड के पास 18 मई को बाइक पर सवार चंद्रशेखर पिता पीरूलाल गोमे 25 वर्ष निवासी जीवाजीगंज को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 12 दिन चले उपचार के बाद शुक्रवार-शनिवार रात उसकी सांसे थम गई। घायल की मौत होने की खबर मिलने पर महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया गया था। अज्ञात वाहन की तलाश कैमरों के माध्यम से की…
Read Moreखड़ी ट्राली से टकराया बाइक सवार, मौत
उज्जैन। ग्राम नारायणा और लाखाखेड़ी के बीच शुक्रवार रात बाइक पर सवार सजन पिता लालसिंह राजपूत निवासी ग्राम नारायणा रास्ते में खड़ी ट्राली से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार सुबह परिजनों ने बताया कि सजनसिंह के भानेज के यहां बेटी हुई थी। जिसे देखने के लिये लाखाखेड़ी जा रहा था। रास्ते में दुर्घटना हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस का कहना था कि दुर्घटनास्थल महिदपुर थाना क्षेत्र का है। मर्ग डायरी जांच के लिये…
Read Moreससुराल में हुई मारपीट के बाद खाया जहरीला पदार्थ
उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अजीतनगर में रहने वाले रवि पिता सुनील यादव 38 वर्ष की शनिवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि रवि ने 3 दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। वह पिछले 5-6 माह से अपने ससुराल भवानीमंडी में पत्नी के साथ रह रहा था। कुछ दिन पहले ससुराल में उसका विवाद हुआ था। ससुराल वालों ने मारपीट की थी। उसके बाद कुछ दिन पहले वह उज्जैन अपने घर आ गया था, लेकिन…
Read Moreकेन्द्रीय जेल में मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
उज्जैन। केन्द्रीय जेल भैरूगढ़ में शनिवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देश के पालन में बंदियों के लिये आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम वार्षिक कैलेंडर 2025-26 के द्वितीय चरण में 21 से 30 मई तक अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार शाखा उज्जैन द्वारा आत्म/व्यक्तित्व परिष्कार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था द्वारा बंदियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए उद्बोधन दिया गया कि भारत जैसे प्रगतिशील देश के लिए कुपोषण, गरीबी, निरक्षरता, बीमारी,…
Read Moreमई माह में पहली बार इतनी बारिश की हरियाली छाने लगी प्रि-मानसून में ही बोवनी जितनी बारिश -खेतों में बोवनी के लिए पानी, खेत तैयार नहीं कर पा रहे किसान
उज्जैन। पहली बार ऐसा देखने में आ रहा है कि मई माह के दो पक्षों में लगातार बारिश हो रही है। गर्मी में जहां धूल उडती दिखती है वहां हरियाली नजर आने लगी है। बोवनी के लिए जितनी बारिश की आवश्यकता खेतों में होती है उतना पानी तो प्री-मानसून में ही गिर गया है। खेत-खलिहानों के आसपास खरपतवार के रूप में हरियाली भीषण गर्मी में दिखाई देने लगी है। प्री मानसून के दौर में ही जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। नौतपा से लेकर गर्मी के मौसम का…
Read Moreपानीपत की भक्त ने महाकाल को चढ़ाया डेढ़ लाख का चांदी का मुकुट
पानीपत की भक्त ने महाकाल को चढ़ाया डेढ़ लाख का चांदी का मुकुट दैनिक अवंतिका उज्जैन। महाकाल मंदिर में शनिवार को पानीपत से दर्शन करने आई भक्त लविका ग्रोवर ने चांदी का एक मुकुट अर्पित किया। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। मंदिर के पुरोहित सोमेंद्र शर्मा की प्रेरणा से उन्होंने यह मुकुट बाबा को चढ़ाया। मुकुट का वजन 1252.200 ग्राम है। मंदिर प्रबंध समिति के लोगों ने चांदी का मुकुट प्राप्त कर दानदाता को रसीद प्रदान की व नंदीहॉल में उनका दुपट्टा और भगवान महाकाल…
Read Moreखुसूर-फुसूर निती नियम और आनलाईन के मजे
खुसूर-फुसूर निती नियम और आनलाईन के मजे तबादला शब्द किसी भी कर्मचारी को डराने के लिए काफी होता है। इसमें भी अलग-अलग डिग्री के तबादला शब्द हैं जो जिलों के नाम से लेकर डराने के लिए उपयोग किए जाते हैं। जैसे झाबुआ,अलीराजपुर उससे भी अधिक डरावना शब्द है बालाघाट । इन शब्दों का उपयोग इन दिनों काफी हो रहा है। आनलाईन निती नियम के बाद भी इन डरावने शब्दों का उपयोग किया जा रहा है तो तय है कि निती नियम और आनलाईन के मजे अय्यार मारने में लगे हैं…
Read More