एमपी में 31 मई तक ऐसा ही मौसम, नौतपा में गर्मी की बजाय गिर रहा पानी ब्रह्मास्त्र भोपाल नौतपा के तीसरे दिन भी मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी की बजाय आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। भोपाल, उज्जैन, राजगढ़, मंडला, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, देवास समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। बुधवार को भी भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जिन जिलों में…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शनिवार को मोदी 11 बजे पहुंचेंगे
ब्रह्मास्त्र भोपाल 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 बजे पहुंचेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी देने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल की डेढ़ हजार महिलाओं की बैठक हुई। इस बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने पति को गोली मारने…
Read Moreडिटॉल साबुन में निकली ब्लेड, बच्चे का गाल कटा
नहाते समय बहने लगा खून, पिता ने उपभोक्ता फोरम में की शिकायत ब्रह्मास्त्र ग्वालियर ग्वालियर में नहाने के साबुन में ब्लेड निकलने का मामला सामने आया है। दोस्तों के साथ खेलकर घर पहुंचे 10 साल के बच्चे ने जब डिटॉल साबुन चेहरे पर घिसा तो उसे कुछ तेज चुभा। उसने देखा कि गाल में कट लग गया है और खून बह रहा है। उसने परिजन को आवाज देकर बुलाया। पिता जब बाथरूम में पहुंचे तो साबुन में ब्लेड दिखी। बच्चे के पिता ने मंगलवार को इस मामले में उपभोक्ता फोरम…
Read Moreमिसरोद में दिल दहला देने वाली घटना, बिजली गुल होने से लिफ्ट में फंसा 8 साल का बच्चा, सदमें में पिता की हार्ट अटैक से मौत
ब्रह्मास्त्र भोपाल रॉयल फार्म विला कॉलोनी की एक मल्टी में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे अचानक लाइट जाने से एक 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। यह देख नीचे खड़े पिता को इतना गहरा झटका लगा कि घबराहट में उन्हें अटैक आ गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 51 वर्षीय ऋषि भटनागर के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ कॉलोनी के टावर-1 के फ्लैट नंबर 307 में…
Read Moreदेश में कोरोना से 10 की मौत
1045 एक्टिव केस, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5 मौतें ब्रह्मास्त्र44 नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1045 हो गई है। सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस केरल में हैं। महाराष्ट्र में 210, दिल्ली में 104 और गुजरात में 83 केस हैं। कर्नाटक के 80 केसों में से सिर्फ 73 बेंगलुरु में हैं। वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में कुल 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से आठ की मौत एक हफ्ते के भीतर हुई है। कोरोना से सबसे ज्यादा पांच मौतें महाराष्ट्र में…
Read Moreधार में स्कॉर्पियो ने बाइकसवारों को टक्कर मारी, दो युवकों की मौके पर मौत, गर्दन धड़ से अलग होकर 80 फीट दूर जा गिरी
ब्रह्मास्त्र बदनावर धार जिले के बदनावर में स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। एक युवक की गर्दन धड़ से अलग होकर 80 फीट दूर जा गिरी। पॉलीथिन में लपेटकर दोनों के शवों को अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना सोमवार शाम 7 बजे बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुई। मृतकों में एक की पहचान दशरथ (30) के रूप में हुई। वह झगतीपाड़ा पुलिस चौकी सारंगी का रहने वाला था। वहीं जिस युवक की गर्दन कटी है, उसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी…
Read Moreकेरल में तेज बारिश में 4 की मौत, मुंबई-ठाणे में आज बारिश का रेड अलर्ट
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ। केरल में सोमवार को तेज बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। बारिश-लैंड स्लाइड के चलते 29 घर ढह गए, 868 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित जिलों में राहत शिविर खोले गए हैं। 11 जिलों पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एनार्कुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड़, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में बारिश का रेड अलर्ट है। महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मुंबई सोमवार को दिनभर तेज बारिश हुई। वर्ली मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया। अंधेरी, भांडुप, पवई में सड़कों…
Read Moreपंचकूला में धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आए थे, परिवार के 7 लोगों ने सुसाइड किया
गाड़ी में जहर खाया 2 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा ब्रह्मास्त्र चंडीगढ़/पंचकूला हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात कर्ज से परेशान परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सभी लोग घर के बाहर खड़ी गाड़ी में थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति जिंदा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। परिवार पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में किराए के मकान में रहता है। मरने वालों की पहचान प्रवीण मित्तल, पत्नी रीना, मां विमला,…
Read Moreपीएम मोदी का बयान नफरत फैलाने वाला, खतरा लगा तो जवाब देंगे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर एतराज जताया है। पाक विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से हिंसा की बात की, वह एक न्यूक्लियर ताकत रखने वाले देश के नेता को शोभा नहीं देता। दरअसल पीएम मोदी ने सोमवार को अपने बयान में कहा था कि भारत पर आंख उठाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पाकिस्तान को चेतावनी दी कि सुख-चैन से जियो, अपने हिस्से की रोटी खाओ, नहीं तो मेरी गोली तो…
Read Moreदिल्ली में आंधी-बारिश, 49 फ्लाइट डायवर्ट : 21 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियां डूबीं
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल दिल्ली में रविवार सुबह आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। मिंटो रोड, मोती बाग और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की सड़कों पर पानी भरने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसके चलते 100 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया कि रात 11:30 बजे से सुबह 4 बजे तक 49 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। अब हालात सामान्य हैं। मानसून कल देश में दस्तक दे चुका है। यह केरल में अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंचा है। वहीं, आज से नौतपा की भी…
Read More