सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प को प्रवासियों को निकालने से रोका, ट्रम्प नाराज

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रम्प के वेनेजुएला के अप्रवासियों को देश से निकालने के फैसले पर रोक लगा दी है। कई अप्रवासी अभी टेक्सास की एक हिरासत केंद्र में बंद हैं। ट्रम्प प्रशासन 1798 के एलियन एनिमीज एक्ट के जरिए उन्हें जल्द से जल्द देश से बाहर भेजना चाहता था। ट्रम्प प्रशासन के फैसले पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि सरकार को लोगों को देश से निकालने से पहले उन्हें कानूनी प्रक्रिया का पूरा मौका देना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रम्प प्रशासन…

Read More

भारत-चीन को लड़ाने की कोशिश में पश्चिमी देश, एशिया-प्रशांत क्षेत्र का नाम बदला

नई दिल्ली। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देश भारत और चीन को आपस में भिड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लावरोव ने कल्चर विदआउट बॉर्डर्स क्लब के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा- एशिया-प्रशांत क्षेत्र को पश्चिमी देश अब इंडो-पैसिफिक कहने लगे हैं। ऐसा करके वे अपनी नीति को चीन के खिलाफ साफ तौर पर दिखा रहे हैं। इससे वे हमारे दोस्त और पड़ोसी देश भारत और चीन को आपस में टकराने की कोशिश कर रहे हैं। लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देश…

Read More

बलूच नेता ने पाक से आजादी का ऐलान किया, कहा- बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं, भारत से समर्थन की अपील की

ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान किया। उन्होंने इसके पीछे दशकों से बलूच लोगों के मानवाधिकार हनन, किडनैपिंग और हिंसा का हवाला दिया। मीर यार बलूच ने पोस्ट में कहा- बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला दे दिया है और दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए। आओ हमारा साथ दो। उन्होंने लिखा कि बलूच लोग सड़कों पर हैं और यह उनका राष्ट्रीय फैसला है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है और दुनिया अब और मूक दर्शक…

Read More

गाजा में 5 लाख लोगों पर भुखमरी का संकट

3 महीने से अनाज का एक दाना भी नहीं पहुंचा, इजराइल ने सप्लाई रोकी ब्रह्मास्त्र गाजा गाजा में बीते 19 महीनों से जारी जंग के बीच 5 लाख लोगों पर भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। इजराइल ने पिछले तीन महीने से गाजा पट्टी में अनाज की सप्लाई पर रोक लगा रखी है। गाजा के हालात पर 12 मई को संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट पेश की है। इसके मुताबिक अगर इजराइल पाबंदियां नहीं हटाता है तो गाजा में हर पांच में से एक व्यक्ति भुखमरी की चपेट में…

Read More

पाक रक्षा मंत्री बोले-मोदी इज्जत बचाने की कोशिश कर रहे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के कल दिए भाषण पर कहा कि वो बस अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को जियो न्यूज से उन्होंने कहा कि मोदी का भाषण सुनने के बाद मुझे नहीं लगता कि उनकी बातों में कोई सार बचा है। वहीं पाकिस्तानी सांसद सीनेटर इरफान सिद्दीकी ने कहा कि मोदी ने इस बात को मान लिया है कि संघर्ष की शुरूआत पाकिस्तान ने नहीं की थी। उनके भाषण में कुछ भी भरोसेमंद नहीं था। सिद्दीकी ने…

Read More

पाकिस्तान में मुनीर के फैसलों पर कमांडर सवाल उठा रहे

इस्लामाबाद। भारत से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान अब अपने ही घर में सेना, संसद और राजनीतिक मोर्चे पर घिर गया है। पाकिस्तान में सबसे बड़ा संकट उसकी ही फौज के भीतर पल रहा है। सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के नेतृत्व को लेकर कोर कमांडरों में असंतोष इतना गहरा है कि उन्होंने खुले तौर पर फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं। कोर कमांडरो में यह भावना गहराती जा रही है कि मुनीर की नीतियों ने न सिर्फ सेना की साख गिराई है, बल्कि पाक को बार-बार संकट में डाला…

Read More

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- जंग होना तय

हमारे पास विकल्प नहीं बचा आईएमएफ ने पाकिस्तान को 20 हजार करोड़ का पैकेज दिया ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत पाक की जंग अब तय है। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में जंग होने के सवाल पर कहा कि इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। वहीं, सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी ने आज कहा कि भारत सरकार आतंकियों की फंडिंग में शामिल है। वह बॉर्डर पार टेररिज्म को बढ़ावा दे रही है। भारत कई आतंकी कैंप भी चला रहा है। उन्होंने ये भी कहा…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर: 9 ठिकानों पर हमला

भारत ने 6 मई 2025 की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर एक सटीक और समन्वित हवाई हमला किया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। ऑपरेशन सिंदूर: 9 ठिकानों पर हमला भारतीय वायुसेना ने राफेल लड़ाकू विमानों से SCALP और AASM Hammer मिसाइलों का उपयोग करते हुए 23 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें…

Read More

पाकिस्तान के मंगोचर शहर पर बीएलए ने किया कब्जा, क्वेटा-कराची हाईवे बंद

बलूचिस्तान। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक बड़ा दावा करते हुए कलात जिले के मंगोचर शहर पर कब्जा कर लिया है। बीएलए ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्वेटा-कराची हाईवे को भी बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बीएलए के सशस्त्र विंग ने मंगोचर शहर में सरकारी इमारतों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि उन्होंने कुछ पाकिस्तानी सैनिकों और सरकारी अधिकारियों को बंधक…

Read More

सिंगापुर आम चुनाव में पीएम लॉरेंस वोंग की जीत, 97 में से 87 सीटें मिलीं

सिंगापुर सिटी। सिंगापुर में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और उनकी पीपुल्स एक्शन पार्टी ने जीत हासिल की। पार्टी को 97 संसदीय सीटों में से 87 सीटें मिलीं। जीत के बाद प्रधानमंत्री वोंग ने कहा कि हम मजबूत जनादेश के लिए आभारी हैं। हम और भी कड़ी मेहनत करके आपके भरोसे का सम्मान करेंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स पार्टी के बीच था। इनके अलावा कई अन्य छोटे दल भी चुनावी मैदान में थे। चुनाव विभाग…

Read More