कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प, पुतला छीना

उज्जैन पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई और भागमभाग मच गई। पुलिस को देख कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछाकर कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इस दौरान उनके बीच झड़प भी हुई। इधर कांग्रेस नेता रवि राय ने बताया कि वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हमारे नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।संविधान के तहत हम प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन हमारे नेताओं के प्रदर्शन करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी हम कड़ी निंदा करते…

Read More

दरवाजा तोड़ने के बाद दम्पति से की मारपीट

उज्जैन। रात के समय नशे की हालत में भतीजा काका-काकी के घर पहुंचा और दरवाजा तोड़ने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। काका-काकी ने विरोध किया तो दोनों के साथ जमकर मारपीट की। दंपति के घायल होने पर पुलिस ने हंगामा और मारपीट करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लिया है। आर्य समाज मार्ग मालीपुरा क्षेत्र में विद्या माली अपने दिव्यांग पति दिनेश माली के साथ निवास करती है और फूल माला बनाती है। बीती रात राज रायल कालोनी में रहने वाला भतीजा आशीष उर्फ लखन शराब…

Read More

हिन्दू युवती के साथ होटल में ठहरा था मुस्लिम युवक -हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुलाई पुलिस

उज्जैन। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली महाकाल क्षेत्र की एक होटल में हिन्दू युवती के साथ मुस्लिम युवक ठहरा हुआ है। कार्यकर्ता होटल पहुंचे और मामले का पता लगाया। सूचना सही साबित होने पर पुलिस बुलाई गई। युवक-युवती को थाने लाया गया। युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की गई है। महाकाल क्षेत्र के लोहे का पुल स्थित होटल डिमांड में हिन्दू युवती के साथ मुस्लिम युवक के रूकने की खबर मिलने पर हिन्दू जागरण मंच के महानगर संयोजक रितेश महेश्वरी साथी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।…

Read More

डेढ़ लाख का कर्ज होने पर लापता हुआ था लॉ स्टूटेंड -आॅनलाइन गेम का था शौकिन, बैंक ट्रांजेक्शन से मिला पता

उज्जैन। लापता लॉ स्टूटेंड को तलाश कर रही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक डिटेल के आधार पर खोज निकाला। आॅनलाइन गेम में डेढ़ लाख का कर्ज होने पर स्टूटेंड बिना बताये घर छोड़कर चला गया था। पुलिस ने समझाईश के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि तिरूपतिधाम एक्टेंशन में रहने वाला हर्ष पिता जगदीश परिहार 4 अगस्त की सुबह घर से लापता हो गया था। पुत्र के घर पर नहीं होने का पता चलाने पर पिता ने पहले तलाश की, लेकिन…

Read More

गिरफ्त में आया साले को चाकू मारने वाला जीजा

उज्जैन। रक्षाबंधन से एक दिन पहले महिदपुररोड थाना क्षेत्र के ग्राम सगवाली में रहने वाले सरवन पिता धन्नालाल पर उसके जीजा ने दिनेश पिता बालू ने ईसनखेड़ी फंटा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। सरवन के गंभीर घायल होने पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ धारा 109, 296, 115 (2), 351 (3) का संगीन मामला दर्ज किया था। महिदपुररोड थाना एसआई प्रेम मालवीय ने बताया कि चाकू मारने के बाद दिनेश भाग निकला था। घायल के बयान दर्ज करने पर सामने आया था कि जीजा ग्राम टकरावदा…

Read More

कच्ची शराब के साथ पकड़ाया बाइक सवार युवक

उज्जैन। धार्मिक नगरी में शराब प्रतिबंधित होने के बाद कच्ची जहरीली शराब का अवैध करोबार बढ़ता दिखाई दे रहा है। शनिवार रात को मुखबीर ने भैरवगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी कि बाइक क्रमांक एमपी 13 ईवी 8551 पर सवार युवक जहरीली शराब लेकर आ रहा है। थाना प्रभारी आरएस शक्तावत के निर्देश पर एसआई शोभाराम किरार, महेन्द्रपाल सेंधव, प्रधान आरक्षक दिनेशसिंह बैस, भंवरलाल और आरक्षक जीवन कटारिया ने जैथल से सोडंग की ओर पंचक्रोशी मार्ग पर नाकाबंदी की, तभी बाइक सवार आता दिखाई दिया, जिसकी बाइक पर प्लास्टिक की…

Read More

क्षिप्रा तैराक दल के गोताखोरों ने खोजा मंगलसूत्र

उज्जैन। बिहार का परिवार रविवार को धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आया था, देवदर्शन से पहले मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के रामघाट पर स्नान के लिये पहुंचा। इस दौरान परिवार की महिला महाकाल पेडी के सामने नहान के लिये नदी पर बने घाट पर पहुंची। अस्था की डूबती लगाते समय महिला का मंगलसूत्र गले से निकलकर पानी में चला गया। मंगलसूत्र नदी में गिरने पर महिला दुखी होने लगी। उसके साथ आये पुत्र गौरव ने नदी में तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बात की जानकारी मां क्षिप्रा तैराक…

Read More

मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन की झाकियां निकाली जायेगी सवारी में आज पांच स्वरूपों के दर्शन देंगे बाबा महाकाल -04 जनजातीय एवं लोक नृत्य कलाकारों के दल शामिल होंगे

उज्जैन । भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान की भादौ माह के प्रथम सोमवार को श्रावण भादौ माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में पांचवी सवारी निकाली जाएगी। सवारी में रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, गजराज पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नन्दी रथ पर श्री उमा-महेश और डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा।सके पश्चात भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर पालकी में विराजित…

Read More

उज्जैन में 28वां भुजरिया महापर्व:भगवान महाकाल-गोगादेवजी का होगा मिलन; शोभायात्रा और मेले में शामिल होने देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

उज्जैन में 28वें भुजरिया पर्व का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान जाहरवीर गोगादेवजी की छड़ियों (निशान) का दो दिवसीय मेला से शुरू हो गया है। देश भर से गोगादेवजी की छड़ियां वाल्मीकि धाम पहुंच चुकी हैं। रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भगवान महाकाल और गोगादेवजी का मिलन होगा। इसके बाद निशान की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से गोगादेवजी के श्रद्धालु, अखाड़े, गायन दल और संतगण इस महापर्व में शामिल होने उज्जैन आए हैं।…

Read More

भगवान महाकाल की पांचवी सवारी आज निकलेगी पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर श्री मनमहेश के रूप में देंगे भगवान महाकाल भक्तों को दर्शन

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर भगवान की आज पांचवी सवारी निकलेगी चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नन्दी रथ पर श्री उमा महेश और डोल रथ पर श्री होलकर स्टेट के मुखारविंद शामिल होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान पालकी में विराजित भगवान को सलामी देंगे। उसके बाद सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। वहीं सवारी में जनजाति समूह के कलाकार नृत्य प्रस्तुत करते हुए शामिल होंगे। परंपरागत मार्ग से निकलेगी सवारी सवारी परंपरागत मार्ग कोट…

Read More