अब लार्वा एवं मच्छरों के प्रकोप का आएगा दौर,मलेरिया के रोगी आएंगे सामने डबरों में लार्वा से पनपेंगे मच्छर,विभाग लगा रोकथाम में

  उज्जैन। मानसून के साथ ही संक्रमित बिमारियों की शुरूआत होना तय है। इस दौरान लंबे समय से जमा पानी में मच्छरों के लार्वा भी पनपेंगे और मलेरिया सहित डेंगू जैसे रोगों की शुरूआत होगी। शहरी क्षेत्र में बारिश के दौर में जगह-जगह भरे पानी के डबरों में मच्छरों के लार्वा पनपने का खतरा बढ़ गया है। मानसून की शुरुआत में ही जमा हो रहा पानी मच्‍छरजनित बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है। शहर की घनी आबादी और निचली बस्तियों में जाम पड़ी नालियों, सड़क किनारे गड्डों और खाली जगहों…

Read More

घोषित रूप से नो व्हीकल जोन है,इतने सारे वाहन आ कहां से गए

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  उज्जैन शहर में सैकड़ों ऐसी जगह है जो घोषित रूप से नो व्हीकल जोन है। लेकिन यहां हर समय सैकड़ों वाहन खड़े देखे जा सकते हैं। सवाल यह है कि जब नो-व्हीकल जोन है तो यहां इतने सारे वाहन आ कहां से गए। इसका जवाब जिम्मेदार तो नहीं देंगे लेकिन हम ही दे देते हैं। आपको बता दे कि जितने भी प्रमुख नोव्हीकल जोन बने हुए है वहां कोई वाहनों को रोकने वाला ही नहीं होता है। ऐसे में वाहन चालक नो-व्हीकल जोन में ही घूस जाते…

Read More

महाकाल पुजारी रमन त्रिवेदी का इंदौर में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया सम्मान

उज्जैन। महाकाल मंदिर के पुजारी महर्षि पंडित रमन त्रिवेदी का इंदौर की द पार्क होटल में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की ट्रॉफी से पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सम्मान किया। इस अवसर पर साइबर सेल के आईजी वरुण कपूर  इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी विशेष रूप से मौजूद थे। पंडित त्रिवेदी को उनके द्वारा किए गए अनेक धार्मिक, सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मंच से पंडित त्रिवेदी के साथ ही भारत वर्ष की चुनिंदा हस्तियों…

Read More

महाकाल सवारी मार्ग पर अतिक्रमण पसरा आगे पाट पीछे सपाट के हाल प्रशासन के सामने आए -महाकाल के सामने ही अतिक्रमण करने से नहीं रोक पा रहे

  उज्जैन। गुरूवार को श्री महाकालेश्वर की सवारियों की तैयारियों को लेकर बैठक से सवारी मार्ग तक प्रशासन उतरा। इस दौरान सडक पर प्रशासन के सामने जो हाल आए हैं वे आगे पाट पीछे सपाट के रहे हैं। स्थिति यह रही है कि महाकाल से चौराहा तक के मार्ग पर आने वाली होटलों ने ही अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण कर लिया है। महाकाल गेट के सामने की सडक तक नहीं बन सकी है। महाकाल की सवारी के लिए कुछ वर्ष पूर्व छोटी गलियों में जगदीश मंदिर के पास की गली…

Read More

बिना डिग्री के डॉक्टर ने युवक को गलत इंजेक्शन

  उज्जैन। 14 माह पहले अवंतिपुरा में रहने वाले यशवंत उर्फ गोलू पिता गंगाराम सूर्यवंशी की उपचार के दौरान लगाये गये इंजेक्शन के बाद हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती किया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया था, जांच के बाद इंजेक्शन लगाने वाले डॉक्टर मोहनलाल वर्मा 76 साल के खिलाफ धारा 304-ए का मामला दर्ज किया गया है। एएसआई अशोक गुप्ता ने बताया कि डॉ. वर्मा कहारवाड़ी में ज्योति क्लीनिक संचालित करते थे। तबीयत बिगड़ने…

Read More

चाचा-भतीजा लौट रहे थे घर पहुंच गये अस्पताल

उज्जैन। झाबुआ पैतृक गांव से बाइक सवार दिनेश पिता जग्गू मावी निवासी दौलतपुर पेटलावद अपने भतीजे राधेश्याम पिता बद्रीलाल के साथ वापस लौट रहे थे। सोमवार-मंगलवार रात इंगोरिया से गुजरते समय अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों चाचा-भतीजा गिरने पर गंभीर घायल हो गये। आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों को चरक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दिनेश मावी को गंभीर चोंट आने पर उपचार के लिये भर्ती किया। राधेश्याम को भी चोंट लगी थी, लेकिन उसे स्वास्थ्य स्टॉफ निगरानी में उपचार दिया गया और हालत में सुधार होने पर…

Read More

जमीन विवाद में परिवार के 2 पक्षों में हुआ विवाद

उज्जैन। माकडोन के ग्राम केसवाल में रहने वाले हुसैन पिता बशीर खां 70 साल और फारूख पिता गफ्फूर खां 38 साल एक ही परिवार से जुडेÞ हुए है। दोनों के परिवारों में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार सुबह खेत पर दोनों के परिवार में विवाद हो गया। एक-दूसरे के साथ मारपीट कर जान से मारने की धौंस दी गई। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच मे लिया है।

Read More

बोनट के नीचे छुपाकर लाये थे लाखों की अफीम -नाकाबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, 27 जून तक रिमांड पर आरोपी

उज्जैन। हरियाणा पासिंग कार के बोनट में लाखों का मादक पदार्थ अफीम छुपाकर ला रहे 2 लोगों को पुलिस ने नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश कर 27 जून तक पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। मादक पदार्थ जावरा से लाया गया था, पुलिस की टीम अब जावरा में रहने वाले तस्कार की तलाश में भेजी जायेगी। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सोमवार को रतलाम से भाटपचलाना क्षेत्र के ग्राम गजनीखेड़ी की ओर कार क्रमांक एचआर 44 जी 0046 में मादक…

Read More

हिरासत में अपहरण मामले में फरार आरोपी रोशन गुर्जर

उज्जैन। हत्या के मामले में गवाह रहे युवक का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे गुर्जर गैंग के आरोपी रोशन गुर्जर मंगलवार को पुलिस की हिरासत में आ गया। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मामले में अब भी 2 आरोपी फरार है। जिनकी तलाश जारी है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाले अभिषेक उर्फ आनंद पिता रामकिशन सूर्यवंशी 26 वर्ष कुछ माह पहले रतलाम के ढोढ़र में हुई हत्या का गवाह है। 12 मई को उससे रतलाम कोर्ट गवाही के…

Read More

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 26 जून से  शुरू होगी, सर्वार्थ सिद्धि योग भी आएगा – 9 दिन देवी की आराधना, उज्जैन में शक्तिपीठ सहित कई प्राचीन मंदिर 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 26 जून गुरुवार से शुरू हो जाएगी। नवरात्रि में रवि योग सहित सर्वार्थसिद्धि योग जैसे खास शुभ संयोग भी बनेंगे। 9 दिनों तक श्रद्धालु देवी की आराधना में लीन होंगे। उज्जैन में शक्तिपीठ हरसिद्धि सहित कई प्राचीन देवी मंदिर है जहां गुप्त नवरात्रि में गुप्त अनुष्ठान किए जाएंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि वर्ष में चार नवरात्र होते हैं। चैत्र और अश्विन मास में प्रकट नवरात्र तथा आषाढ़ और माघ मास में गुप्त नवरात्र मनाए जाते हैं। इस बार…

Read More