त्रिवेणी ब्रिज पर यात्री बस और ऑटो के बीच भिड़ंत – ऑटो सवार दो युवकों की मौत, दोपहर बाद हुई पहचान 

उज्जैन। शनिवार सुबह त्रिवेणी ब्रिज पर यात्री बस और ऑटो के बीच भिड़ंत हो गई। ऑटो में सवार दो युवकों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद इंदौर रोड पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस दोपहर बाद दोनों मृतकों की पहचान कर पाई । नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 7 बजे के लगभग इंदौर की ओर से आ रही ऑटो और उज्जैन की ओर से जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस के बीच त्रिवेणी ब्रिज पर भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस…

Read More

आज से न्यायप्रिय शनिदेव वक्री होंगे, चौतरफा रहेगा प्रभाव -28 नवंबर तक सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तनकारी स्थिति सामने आएगी

उज्जैन। रविवार से न्यायप्रिय देव शनि वक्री होंगे और उनके इस चाल का चौतरफा प्रभाव रहेगा। 28 नवंबर तक उनकी वक्री अवस्था से सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तनकारी स्थिति सामने आएगी। इस दौरान उथल पूथल की स्थिति भी बनेगी। महत्वपूर्ण बदलाव के हाल भी रहेंगे । ज्योतिष जानकारों के मुताबिक जब भी कोई ग्रह वक्री या मार्गी होते हैं, तो उसके अलग-अलग प्रकार के प्रभाव अलग-अलग क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। चाहे वह तकनीकी परिवर्तन हो, राजनीतिक परिवर्तन हो या सामाजिक परिवर्तन हो। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार…

Read More

नंदीमंडपम में भस्मार्ती में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ड़ॉ मोहन यादव सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु पहुँचे। नंदीमंडपम में भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। आरती उपरांत डॉ. यादव ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। पूजन  श्री आकाश पुजारी ने सम्पन्न करवाया। मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने  नरसिंह घाट पर स्नान, ध्यान, पूजन भी किया।

Read More

उज्जैन में पहली रोबॉटिक घुटना प्रत्यार्पण शल्य क्रिया संपन्न। 

                                                         .उज्जैन दैनिक अवन्तिका .आई एएम ए के अध्यक्ष, डॉ अजय खरे ने बताया कि उज्जैन के युवा हंडी रोग विशेषज्ञ डॉ आयुष भटनागर ने मेरिल कंपनी के रोबोट से उज्जैन की पहली रोबॉटिक घुटने प्रत्यार्पण शल्य क्रिया संपन्न की। यह रोबोट पूर्ण रूप से भारत में विकसित अति आधुनिक शल्य उपकरण हैं, जिसका लोकार्पण  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने किया था। शल्य क्रिया…

Read More

पशु बाडे में एक ही जगह से निकले 3 दर्जन कोबरा

मंदसौर।  मंदसौर से 8 किलो मीटर दूर ग्राम साबाखेड़ा के जंगल में कृषक की झोंपडी में पशु बांधने के स्थल पर खोखली जमीन में एक ही जगह से 3 दर्जन से अधिक कोबरा सांप निकले हैं। कृषक ने सर्प प्रेमी दुर्गेश पाटीदार को बुलवाया था जिन्होंने सर्पों को पकडकर शिवना नदी के पास जंगल क्षेत्र में छोडा है। मामला शुक्रवार अपरांह का है। साबाखेडा निवासी गोपाल पिता चम्पालाल वासिठा दायमा के कुवे पर पशुओ के बाड़े के पास खोखली व लूज जमीन के अंदर सर्प होने की स्थिति सामने आने पर…

Read More

महाकाल मंदिर में विकास कार्य हेतु भक्त ने दान दिए 1 लाख रुपए

उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले कई भक्त व्यवस्थाओं से खुश होकर मुक्त हस्त से दान भी करते हैं। इसी क्रम में शनिवार को नई दिल्ली से आए आयुष पिता पीयूष द्विवेदी ने बाबा के दर्शन कर मंदिर के विकास कार्य हेतु 1 लाख रुपए नगद पुरोहित पं. पीयूष चतुर्वेदी की प्रेरणा से दान में दिए। मंदिर समिति ने भक्त का सम्मान किया। 

Read More

उज्जैन रेलवे से महाकाल तक रोपवे से हर घंटे 2 हजार श्रद्धालु आ-जा सकेंगे – सिंहस्थ 2028 से पहले ही चालू हो जाएगा, 1.7 किलोमीटर का होगा मार्ग

    दैनिक अवंतिका उज्जैन।  उज्जैन के रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनने वाले रोपवे से हर घंटे 2 हजार श्रद्धालु आ-जा सकेंगे। यह रोपवे सिंहस्थ 2028 से पहले ही बनकर तैयार हो जाएगा।  रेलवे से मंदिर तक यह 1.7 किमी लंबा होगा।  इस पूरे प्रोजेक्ट में 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की नोडल एजेंसी एनएचएलएमएल और कंशेशनर एमएसआईएल मिलकर बना रही है।यूरोपियन स्टाइल के इस मोनोकेबल डिटेचेबल रोपवे में ऑस्ट्रियन कंपनी डोपेलमेयर की तकनीक इस्तेमाल की जा रही है। रोपवे का निर्माण दुनिया की प्रमुख…

Read More

चावल जबलपुर और अन्य स्थानों से मंगवाकर उपलब्ध करवाया उज्जैन में 93 प्रतिशत ई-केवायसी -डेढ माह में बांटा अगले तीन माह का राशन

  उज्जैन। शासकीय योजनाओं के लाभ के साथ ही स्कूल से लेकर राशन व अन्य कार्यों के लिए समग्र आईडी का ई-केवायसी कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए तीन माह तक अभियान जारी है । इस दौरान उज्जैन जिले में 93 प्रतिशत ई-केवायसी का काम निपटा लिया गया है। शेष रहे 88 हजार राशन प्राप्त करने वालों का अबकी बार 30 जुलाई तक ई-केवायसी किया जाना है। इस बीच शासन निर्देश पर जिले में एक साथ अगले तीन माह का राशन वितरण डेढ माह की कवायद में 97 फीसदी…

Read More

रास्ते से निकलने की बात पर विवाद में 11 घायल

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम धन्नाखेड़ी में गुरूवार-शुक्रवार रात शासकीय रास्ते से निकलने की बात पर विशाल पिता आत्माराम यादव और तेजूलाल पिता भैरूलाल के बीच विवाद हो गया। दोनों परिवार के 11 लोग घायल हुये है। एक पक्ष से घायल तेजूलाल पिता भैरूलाल, प्रभुलाल पिता अम्बाराम, अमरदीप पिता शिवनारायण, गणेश पिता कालूराम, भैरूलाल पिता धन्नालाल, शायर बाई पति तेजूलाल, शिवनारायण पिता भैरूलाल को घायल होने पर उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। दूसरे पक्ष से विशाल पिता आत्माराम यादव, आत्माराम पिता पर्वत यादव, लखन पिता बहादूर, मनीषा…

Read More

पंवासा-घट्टिया थाने के बीच उलझा दुर्घटना का मामला -ट्रेक्टर-बाइक भिड़ंत में हुई थी युवक की मौत

उज्जैन। ट्रेक्टर-ट्राली और बाइक के बीच गुरूवार-शुक्रवार रात हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई थी। मृतक को चरक अस्पताल लाया गया। सूचना चौकी पुलिस को दी गई। लेकिन घटनास्थल स्पष्ट नहीं हो पाया। पता करने पर पंवासा और घट्टिया थाना के बीच मामला उलझ गया। बाद में चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। गुरूवार रात दुर्घटना में घायल रॉबिन पिता ईश्वरलाल 30 साल निवासी कोलूखेड़ी को चरक अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत पाया और शव को पोस्टमार्टम कक्ष भेज अस्पताल…

Read More