भारत-पाक युद्ध के बीच आंतरिक सुरक्षा पुख्ता करने मैदान में उतरी पुलिस -सुबह निकाला फ्लैग मार्च, दोपहर बाद होटल-लॉजों में सर्चिंग अभियान

उज्जैन। भारत-पाक सीमा पर युद्ध जैसे हालातों के बीच शहर की आतंरिक सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मैदान संभाल लिया है। शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च निकाला गया। दोपहर बाद होटल-लॉजों के साथ किरायदारों की जानकारी जुटाने के लिये सर्चिंग शुरू की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये निगरानी रखी जा रही है। जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने और नागरिको में सुरक्षा की भावना को अधिक सुद्ढ् करने के उद्देश्य से पुलिस पुलिस अधीक्षकके निदेर्शानुसार शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च का आयोजन किया…

Read More

व्यापारी को 47 लाख की चपत लगाकर गायब हुआ दोस्त -बंद खातों के दिये चैक, अनुबंध पत्र कराया था तैयार

उज्जैन। निजी और व्यवसायिक आवश्यकता का हवाला देकर व्यापारी दोस्त से 47 लाख रूपयों को ट्रांजेक्शन अपने खाते में कराने के बाद युवक लापता हो गया। रूपये लेने के दौरान उसने 7 चैक दिये थे और अनुबंध पत्र तैयार कराया था। चैक बंद खाते का होने पर व्यापारी ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई। जांच के बाद मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि महात्मा गांधी मार्ग पर रहने वाले श्रेयांश पिता सुरेन्द्र कुमार जैन किराना व्यापारी है।…

Read More

भोपाल-बैतूल हाइवे से पकड़ाये ट्रक चोरी करने वाले बदमाश -सीसीटीवी कैमरों से ट्रेस किया रास्ता, 2 दिन की रिमांड पर पूछताछ

उज्जैन। होलेंड मशीन की सपोर्ट गाडी ट्रक चोरी करने वाले पांच बदमाशों को 2 दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने भोपाल-बैतूल हाइवे से होशंगाबाद-भोपाल पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि 7 मई को कस्बे में रहने वाले राजेश बारोड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाली प्लाट पर खड़ा होलेंड मशीन की सपोर्ट गाड़ी (महिन्द्र ट्रक के चेचिस से निर्मित) रात…

Read More

बाइक के सामने आई गाय को देख बिगड़ा संतुलन,2 थाना क्षेत्र से बदमाशों ने चुराई तीन बाइक

उज्जैन। पानबिहार पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर को बाइक पर सवार वृद्ध दंपति मदनलाल पिता बापूलाल पांचाल 64 साल और आनंदीबाई 60 वर्ष हादसे का शिकार हो गये। घायल दंपति को लोगों की मदद से उन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। पुत्र धर्मेन्द्र ने बताया कि माता-पिता महिदपुर शादी में शामिल होने गये थे। जहां से वापस बाइक से लौट रहे थे। बाइक के सामने अचानक दौड़ती हुई गाय आ गई। जिससे संतुलन बिगड़ने पर घायल हुए है। मामले में…

Read More

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए सोने-चांदी के दान की जांच की जाएगी – समिति शीघ्र लगाने जा रही टेस्टिंग मशीन, सामग्री जमा करने वाले कर्मचारियों को सुविधा

    दैनिक अवंतिका उज्जैन।  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देशभर के श्रद्धालुओं द्वारा दान में दिए जाने वाले सोने-चांदी के आभूषण आदि की जांच की जाएगी। मंदिर समिति इसके लिए शीघ्र ही सोने-चांदी के टंच टेस्टिंग करने वाली मशीन लगाने जा रही है।  इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति ने निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने समिति के सदस्यों से चर्चा करने के बाद इसके आदेश दे दिए है। आपको बता दे कि मंदिर में रोजाना दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं में कई…

Read More

सिंहस्थ में रेगुलर ट्रेनें उज्जैन रेलवे स्टेशन से नहीं गुजरेंगी – 2028 की तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं के लिए तैयार होंगे अलग स्टेशन 

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  सिंहस्थ के दौरान रेगुलर ट्रेनें उज्जैन रेलवे स्टेशन से नहीं गुजरेंगी। इनके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए जाएंगे। मक्सी और नागदा रेलवे स्टेशन का विशेष उन्नयन किया जाएगा। इन स्टेशनों से सिंहस्थ मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन ने रेलवे के साथ भी अलग से तैयारियां शुरू कर दी है। कलेक्टर ऑफिस में उज्जैन के संभागायुक्त संजय गुप्ता, डीआरएम अश्विन कुमार और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह इसे लेकर बैठक कर चुके हैं। अफसरों ने लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए…

Read More

आधुनिकता का उपयोग लेकिन संधारण की व्यवस्था नहीं अत्याधुनिक स्ट्रीट लाईट का पाथ-वे अंधेरे में -शहर के अधिकांश क्षेत्रों में स्ट्रीट लाईटों की हालत खराब

  उज्जैन। नगर निगम ने शहर में अत्याधुनिकता के काम तो कर दिए लेकिन उनकी मरम्मत को लेकर उसकी उदासीनता और व्यवस्था नहीं है। स्ट्रीट लाईट को लेकर आमजन में नगर निगम का संदेश अच्छा नहीं जा रहा है। नगर निगम की नकारात्मक छवि उजागर हो रही है। कुछ साल पहले महानंदा नगर स्पोर्टस एरिना क्षेत्र के आसपास पाथ-वे बनाया गया था। अत्याधुनिक आटो स्ट्रीट लाईट लगाई गई थी,सुधार के अभाव में अधिकांश लाईंटें बंद है और शाम के साथ रात्रि में पैदल वाक करने वाले अंधेरे में ही घूमते…

Read More

खुसूर-फुसूर नाचे कूदे…खीर खाए …जंगल का जीव

खुसूर-फुसूर नाचे कूदे…खीर खाए …जंगल का जीव शीर्षक के शब्द जंगल वाले विभाग पर लागू हो रहे हैं। पिछले दिनों वन्य जीवों की एक बडी एजेंसी ने शहर से अपराधियों को पकडा और इनके हवाले किया। अपराधियों को ट्रेक करते-करते महाराष्ट्र की टीम यहां तक आ गई और यहीं सालों से रह रहे अपराधियों को दबोचा और इन कर्णधारों को सौंपा की अब तो कार्रवाई कर दो। बेशर्म हो चुके यहां के इन कर्णधारों को इस पर भी शर्म नहीं आई और पूरे मसले को गिनाने लगे। इनके हाल यह…

Read More

कई महीने से खराब पड़े नानाखेड़ा शांति पैलेस चौराहे के सिग्नल नहीं सुधरे यातायात व्यवस्था हुई बेपटरी

उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में शांति पैलेस चौराहे के सिग्नल पिछले कई महीने से खराब पड़े हैं। इस कारण यहां की यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है। हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। सिग्नल खराब होने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है इसके चलते वाहन चालक बेहिचक अपने वाहन को तेज गति से दौड़ा रहे हैं। और वाहनों की तेज रफ्तार राहगीरों व क्षेत्र वासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। महाकाल लोक बनने के बाद बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की…

Read More

पुलिस ने शुरू किया अभियान, अंजान से ना करें दोस्ती

उज्जैन। प्रदेश के भोपाल और उज्जैन में सामने आये लव जिहाद के 2 बड़े मामलों के बाद पुलिस ने जागरूकता अभियान की शुरूआत कर दी है। डिजिटल युग में सोशल मीडिया और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग को देखते हुए पुलिस अंजान से दोस्ती ना करने के लिये बालिकाओं और युवतियों को जागरूक कर रही है।  गुरूवार को माधवनगर सीएसपी कोचिंग सेंटर पहुंची, वहीं देवासगेट थाना प्रभारी ने नसिंग कॉलेज के साथ क्षेत्र की बस्तियों में जागरूकता अभियान में सर्तकता का संदेश दिया। ग्राम बिछौड़द में 3 दिन पहले सोशल मीडिया…

Read More