शहर में फूटपाथ पर ठेले , गुमटी सहित अतिक्रमण के हाल फूटपाथ का अभाव,पैदल चलने वालों की परेशानी -जहां मार्ग पर फूटपाथ वहां अतिक्रमण,जहां नहीं वहां पार्किेग जैसे हाल

  उज्जैन। शहर में फूटपाथ का वैसे ही अभाव है पिछले कुछ वर्षों के दौरान बनाए गए मार्गों पर तो फूटपाथ सिरे से ही गायब हो गए हैं। जिन मार्गों पर फूटपाथ हैं वहां ठेले गुमटी सहित व्यापारियों का अस्थायी अतिक्रमण है जिसे हटाने को लेकर कोई गंभीर और नियमित कार्रवाई अंजाम नहीं दी जाती है। इसके चलते पैदल चलने वाले की परेशानी बरकरार है उन्हें बराबर सडक पर ही चलना मजबूरी है। हाल ही में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने पैदल चलने वालों को लेकर सभी राज्यों को निर्देश दिया…

Read More

उज्जैन में भव्य तिरंगा यात्रा, राठौर समाज व सत्यजीत फाउंडेशन की गौरवपूर्ण सहभागिता”

उज्जैन। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत सफल ऑपरेशन “सिंधुर” की उपलब्धि के उपलक्ष्य में 16 मई 2025 की शाम 5 बजे शहीद पार्क से फव्वारा चौक तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में हजारों देशभक्तों ने हिस्सा लिया। इस गौरवपूर्ण आयोजन में राठौर समाज एवं सत्यजीत फाउंडेशन उज्जैन ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रध्वज तिरंगे और भारतीय सेना के सम्मान में अपने भाव प्रकट किए। विशाल तिरंगे के साथ निकली यह यात्रा देशप्रेम, एकता और सेना के प्रति सम्मान…

Read More

उज्जैन रेलवे स्टेशन लूटकांड का खुलासा: इंदौर का शातिर बदमाश गिरफ्तार, ₹28,000 नकद जब्त

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 3 मई 2025 को हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए जीआरपी (Government Railway Police) ने इंदौर के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। रेलवे एसपी संतोष कोरी ने बताया कि आरोपी हिमांशु कश्यप ने प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर स्थित टिकट काउंटर में घुसकर रेलवे कर्मचारी की आंखों में मिर्ची फेंकी और ₹35,000 नकद लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जिसके पास से ₹28,000 नकद बरामद किए गए। हिमांशु कश्यप पर इंदौर में…

Read More

श्री महाकाल के दर्शन को पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा

श्री महाकाल के दर्शन को पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा उज्जैन | 15 मई 2025 मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना पं. श्री सत्यनारायण जोशी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। श्री मिश्रा ने दर्शन के पश्चात मंदिर प्रांगण की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और महाकाल लोक परियोजना के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों…

Read More

4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने 5 मई 2025 को रतलाम जिले के तहसील ताल के हल्का नंबर 24 के पटवारी प्रभु कुमार गरवाल को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ग्राम कोट कराड़िया निवासी किशनलाल आँजणा की शिकायत पर की गई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पटवारी सीमांकन पंचनामा देने के लिए ₹5,000 की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद, लोकायुक्त टीम ने पुरानी तहसील कार्यालय में पटवारी को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया।

Read More

श्री महाकालेश्वर मंदिर को भेंट मिले 10 जम्बो कूलर, श्रद्धालु दीपक और रिंकू शर्मा ने किया दान

भगवान श्री महाकालेश्वर के प्रति अपार श्रद्धा प्रकट करते हुए नई दिल्ली निवासी श्रद्धालु दीपक शर्मा और रिंकू शर्मा ने 10 टेंट जम्बो कूलर बाबा महाकाल के चरणों में अर्पित किए हैं। यह दान पुरोहित प्रतिनिधि श्री संजय शर्मा ‘टोनी गुरु’ की प्रेरणा से किया गया। ❄️ श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हुआ दान गर्मी के मौसम को देखते हुए इन जम्बो कूलर्स को श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर में ठंडक बनाए रखने के उद्देश्य से अर्पित किया गया है। इस धार्मिक सेवा को मंदिर प्रबंध…

Read More

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने लिया पेप्सिको प्लांट का जायजा, पर्यावरण और महिला वर्कफोर्स पर दिए दिशा-निर्देश

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने लिया पेप्सिको प्लांट का जायजा, पर्यावरण और महिला वर्कफोर्स पर दिए दिशा-निर्देश जिले के कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने हाल ही में पेप्सिको प्लांट का दौरा किया और प्लांट की कार्य योजना, ऑपरेशन की रणनीति और आवश्यक इनपुट सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्लांट प्रबंधन से प्राप्त की। 🔍 प्लांट संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा कलेक्टर ने प्लांट के तकनीकी संचालन, उत्पादन क्षमता और स्थानीय स्तर पर मिलने वाली आवश्यक संसाधनों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रबंधन से यह भी जाना…

Read More

उज्जैन के 11 प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण, महाकाल क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में भवन अनुज्ञा पर चर्चा

उज्जैन के 11 प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण, महाकाल क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में भवन अनुज्ञा पर चर्चा 📍उज्जैन। | 13 मई 2025 महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक और सभी MIC सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान शहर के विभिन्न विकास कार्यों, खासकर सड़क चौड़ीकरण और महाकाल मंदिर क्षेत्र के भवन अनुज्ञा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और कई प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। 🛣️ 11…

Read More

थाना कायथा पुलिस द्वारा माँ की हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया

थाना कायथा पुलिस द्वारा माँ की हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया उज्जैन जिले के थाना कायथा क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ आरोपी रामेश्वर पिता जगन्नाथ (उम्र 50 वर्ष, निवासी जवासिया कुमार) ने अपनी ही 85 वर्षीय माँ सुंदरबाई पति जगन्नाथ की बीमारी से परेशान होकर हत्या कर दी। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 12.05.2025 को थाना कायथा पुलिस को एक देहाती नालसी रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि आरोपी ने अपनी माँ से विवाद के दौरान लोहे के धारदार दराते से जानलेवा…

Read More

CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित

CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस साल 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास हुए है। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा था। इस साल लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91.64 रहा है तो वहीं, लड़कों का पासिंग परसेंटेज 85.70% रहा है।

Read More