मुस्लिम युवक ने 2 साल में 23 गर्लफ्रेंड बनाई

ब्रह्मास्त्र मथुरा मथुरा में मुस्लिम युवक पर हिंदू बनकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगा। इसका खुलासा आरोपी युवक के सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हुआ। मामला हिंदू संगठन से जुड़े लोगों तक पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने इमरान नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच में आरोपी इमरान का वॉट्सऐप स्टेटस भी सामने आया है। जिसमें लिखा है- कुछ लोगों की उतनी उम्र नहीं है, जितनी मैंने गर्लफ्रेंड बनाई। दो साल…

Read More

चीफ जस्टिस ने किए स्वामी प्रेमानंद के दर्शन

ब्रह्मास्त्र भोपाल मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा हाल ही में वृंदावन के प्रसिद्ध संत स्वामी प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान स्वामी प्रेमानंद ने उनसे धर्म और न्याय पर चर्चा की। उन्होंने चीफ जस्टिस से कहा कि न्याय को धर्म से जोड़िए। दोषी को दंड देना और निर्दोष को बचाना, न्याय का सच्चा मार्ग है। चीफ जस्टिस सचदेवा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने पद के कर्तव्य को पूजा समझकर निभाइए और यह पूजा भगवान को समर्पित कीजिए। यही भगवत प्राप्ति का मार्ग…

Read More

पंजाब सरकार ने दी किसानों को खुशखबरी, 67.84 करोड़ का कर्ज किया माफ

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने किसानों 67.84 करोड़ कर्ज माफ कर दिया है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 4727 किसानों को कर्जमाफी के सर्टिफिकेट बांटे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की किसान कल्याण नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके तहत किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कर्ज माफी की गई है। इस पहल से राज्य के हजारों किसान परिवारों को राहत मिली है।

Read More

सूरत में मॉडल ने फांसी लगाई, आत्महत्या से पहले भावुक रील पोस्ट की

सूरत। गुजरात के सूरत की रहने वाली 23 साल की मॉडल अंजलि वमोर्रा ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। फिलहाल अठवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से एक दिन पहले अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो भावुक रील पोस्ट की थीं। एक में लिखा था, अगर सब जाए तो कोई समस्या नहीं, लेकिन जब प्रियजन चले जाते हैं तो बहुत तकलीफ होती है। वहीं, दूसरी में लिखा था, ‘आज…

Read More

सोनम ने ही कराई थी पति राजा की हत्याः यूपी के ढाबे से पकड़ी गई, 3 हमलावर भी गिरफ्तार; मेघालय के DGP ने किया खुलासा

सोनम ने ही कराई थी पति राजा की हत्याः यूपी के ढाबे से पकड़ी गई, 3 हमलावर भी गिरफ्तार; मेघालय के DGP ने किया खुलासा हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय के DGP ने किया है। इस बात की पुष्टि मेघालय के CM कोनराड सांगमा ने भी कर दी है। पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से सोनम को एक ढाबे से पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। उसके अलावा…

Read More

विधायक किशोर समरीते की याचिका के आधार पर, 3200 करोड़ के इमेज घोटाले की लोकायुक्त जांच शुरू

2016 से 2025 के बीच विज्ञापन, प्रचार और इवेंट के मद में हुए व्ययों को लेकर सवाल उठे ब्रह्मास्त्र भोपाल हाई कोर्ट के निर्देश पर राज्य लोकायुक्त संगठन ने जनसंपर्क विभाग से जुड़े करीब 3200 करोड़ रुपए के खर्च की प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की है। यह जांच पूर्व लांजी विधायक किशोर समरीते की याचिका के आधार पर की जा रही है। इसमें 2016 से 2025 के बीच जनसंपर्क विभाग द्वारा विज्ञापन, प्रचार और इवेंट के मद में हुए व्ययों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में दावा है…

Read More

फर्जीवाड़ा : भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष व 4 पर एफआईआर

फर्जी तरीके से 49 के नाम पर निकालते थे वेतन, 30 कर्मचारियों को करते थे भुगतान ब्रह्मास्त्र राजगढ़ जिला अस्पताल राजगढ़ में एक निजी कंपनी का एग्रीमेंट होने के बाद से ही करीब 40 कर्मचारियों के नाम से वेतन आहरण किया जाता था। जिसमें से 25-30 कर्मचारियों को भुगतान किया जाता था। इस तरह से वर्ष 2016 से अब तक करीब 2 करोड़ का गबन होना सामने आने के बाद राजगढ़ पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पार्षद राजेश खरे सहित पांच लोगों पर एफआइआर…

Read More

बड़वानी में अज्ञात जानवर ने फिर चार को बनाया शिकार, तीन मासूमों के सिर, आंख और कान को किया लहूलुहान

ब्रह्मास्त्र इंदौर बड़वानी के गांवों में अज्ञात जानवर के शिकार होने के मामले में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुधवार को चार लोगों को जानवर ने अपना शिकार बनाया। इन सभी को रात को इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया। इनमें तीन बच्चे हैं, जिनके सिर, आंख और कान जबरदस्त लहूलुहान हुए हैं। एक महिला को भी जानवर ने शिकार बनाया है। इन सभी में काफी घबराहट हैं। इन्हें स्पेशल वार्ड मे एडमिट किया गया है। पीड़ितों के मुताबिक 5 मई से जानवर का हमला जारी है और अब…

Read More

असम में बाढ़-लैंडस्लाइड से और 2 लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली देश के पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। असम में बुधवार को बाढ़ में दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 24 मई को मानसून आने के बाद से राज्य में अब तक 19 लोगों की जान गई है। 21 जिलों में 6.8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अरुणाचल प्रदेश में अब तक 12 लोगों की जान गई है, जबकि दो लोग लापता हैं। उनकी तलाश के लिए सर्च आॅपरेशन जारी है। पिछले…

Read More

आरसीबी की जीत के जश्न में 11 मौतें

सीएम सिद्धारमैया बोले- कुंभ में भी 50-60 की जान गई थी, भाजपा ने इस्तीफा मांगा ब्रह्मास्त्र बेंगलुरु पहली बार आईपीएल विजेता बनने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु का जश्न बुधवार को बड़े हादसे में बदल गया। विजेता खिलाड़ियों के स्वागत में यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। 33 घायल हैं। चश्मदीदों के मुताबिक जो गिरा, उठ नहीं पाया। भीड़ के चलते एंबुलेंस भी देर से पहुंची। लोग घायलों को सड़क पर ही सीपीआर देते रहे। एबीएम मेडिकल कॉलेज के एक…

Read More