ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में 9 सितम्बर को हुए भीषण हिमस्खलन में तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए। सूत्रों ने बताया कि दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र के रूप में मशहूर सियाचिन में बचाव अभियान जारी है। नियंत्रण रेखा के उत्तरी सिरे पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन आम बात है, जहां तापमान नियमित रूप से -60 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। 2021 में सियाचिन में सब-सेक्टर हनीफ में हिमस्खलन के बाद दो सैनिक मारे गए थे। अन्य सैनिकों और कुलियों को छह घंटे के अभियान के…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
दिल्ली-काठमांडू के बीच एयर इंडिया, इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस की सभी उड़ानें रद्द
नई दिल्ली। नेपाल में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और अस्थिर हालात का असर हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार को एयर इंडिया ने दिल्ली से काठमांडू जाने और वहां से लौटने वाली अपनी चार उड़ानें रद्द कर दीं। इसी तरह इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने भी दिल्ली-काठमांडू मार्ग पर अपनी सेवाएं बंद कर दीं। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यही वजह है कि यात्री विमानों को संचालन में कठिनाई हो रही है। एयर इंडिया के एक…
Read Moreसीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे
नई दिल्ली। सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने इंडिया कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया। मंगलवार को हुए मतदान में 788 में से 767 (98.2%) सांसदों ने वोट डाला। राधाकृष्णन को 452 वोट और सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। 15 वोट अमान्य करार दिए गए। चुनाव में कम से कम 14 विपक्षी सांसदों के एनडीए के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की अटकलें हैं। दरअसल, एनडीए के पास 427 सांसद थे। वाईएसआर कांग्रेस के 11 सांसदों ने राधाकृष्णन को समर्थन दिया…
Read Moreआशीष सिंह बने उज्जैन के नए कमिश्नर
मध्यप्रदेश में 14 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, इंदौर और जबलपुर समेत 5 जिलों के कलेक्टर बदले आदेश में इंदौर नगर निगम के कमिश्नर शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर बनाया ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश में सोमवार शाम को 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के बाद रात में 14 आईएएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 5 जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं। जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को हटाकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त…
Read More5 नाबालिग मदरसा छात्रों ने 12 साल के बच्चे के साथ किया गैंगरेप, गला घोंटकर मार डाला
भुवनेश्वर। ओडिशा के नयागढ़ से एक 12 साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर शारिरीक संबंध बनाने और हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने पांच किशोरों को हिरासत में लिया है, जिनकी उम्र 13 से 15 साल के बीच है। पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक पर अगस्त में भी एक जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। यह मामला तब और गंभीर हो गया, जब जांच में सामने आया कि सभी आरोपी उसी मदरसे के छात्र हैं, जहां पीड़ित…
Read Moreआरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की जोधपुर में बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती
जोधपुर। जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की तबीयत बिगड़ गई है। बीपी हाई होने पर उनको एम्स में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। एम्स की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर में आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक हुई थी। संघ प्रमुख डॉ। मोहन भागवत बैठक में शामिल होने के लिए 1 सितंबर को ही जोधपुर आए थे। अगले दिन 2 सितंबर को दत्तात्रेय होसबोले पहुंचे। दोनों…
Read Moreआॅनलाइन गेमिंग एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
नई दिल्ली। आॅनलाइन गेमिंग एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। केंद्र सरकार ने आॅनलाइन गेमिंग को लेकर बनाए गए प्रमोशन एंड रेगुलेशन आॅफ आॅनलाइन गेमिंग एक्ट 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं को एक साथ सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 4 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अगुआई वाली बेंच के सामने इस मामले का जिक्र हुआ था। कोर्ट ने इसे 8 सितंबर को सुनवाई के लिए लिस्टेड करने का आदेश दिया था। केंद्र का कहना है कि…
Read Moreफरीदाबाद में एसी फटा, दंपती-बेटी की मौत
ब्रह्मास्त्र फरीदाबाद हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को 4 मंजिला घर में एसी का कंप्रेसर फट गया। इससे पहली मंजिल में आग लग गई। इसका धुआं दूसरी मंजिल में घुस गया। इसके कारण माता-पिता और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। मामला ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सामने आया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक सचिन कपूर (50) अपने परिवार के साथ मकान की दूसरे मंजिल में किराए पर रहते थे। जबकि पहली…
Read Moreहरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड
लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त पंजाब में 296.4 एमएम ज्यादा बारिश, ताजमहल तक यमुना का पानी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली उत्तराखंड में हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर सोमवार सुबह काली मंदिर के पास लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक पर बने लोहे के स्ट्रक्चर पर गिरे। इसके कारण स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गया। मलबा ट्रैक पर आ गिरा। अब रूट बाधित है। कई ट्रेनों को रोक गया है। ट्रैक से मलबा हटाया जा रहा है। इधर, राजस्थान में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। नदी-नाले ओवरफ्लो होने से…
Read Moreजम्मू के कुलगाम में सेना की आतंकियों से मुठभेड़
ब्रह्मास्त्र कुलगाम कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। सोमवार सुबह गुड्डर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सेना ने इसे आॅपरेशन गुड्डर नाम दिया है। इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया। पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक जॉइंट टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्चिंग शुरू की थी। जानकारी के मुताबिक जंगल में लश्कर के 2 से ज्यादा आतंकी छिपे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी…
Read More