अमेरिका ने पुतिन पर लगाया बैन

वॉशिंगटन। अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले के लिए जिम्मेदार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस की सुरक्षा परिषद के 3 सदस्यों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, और प्रथम उप रक्षा मंत्री और रूस की सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव पर अमेरिकी ट्रेजरी विभान ने आर्थिक प्रतिबंधों को लगाया है। यूएस के ट्रेजरी विभाग ने पहले ही रूस की सुरक्षा परिषद के 11 सदस्यों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका का कहना है कि वह यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए रूस पर गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों को लगाना जारी रखेगा। इसके लिए हर स्तर पर अपने भागीदारों और सहयोगियों के साथ लगातार कूटनीतिक उपायों का उपयोग अमेरिका करेगा। जिसका रूस पर गहरा असर महसूस हो।