ऋचा चड्ढा और अली फजल मार्च 2022 में करेंगे शादी

मुंबई। ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के उभरते सितारे हैं। पिछले कई सालों से दोनों रिलेशनशिप हैं। साल 2021 के अंत के साथ दोनों की शादी की चर्चाएं एक बार फिर से शुरू हो गई है। खबर है कि साल 2022 में फाइनली ऋचा चड्ढा और अली फजल अपने नए रिश्ते की शुरूआत करेंगे। शादी के काम के बीच प्रोजेक्ट्स में किसी तरह की कोई रुकावट न हो, इसलिए उन्होंने मार्च का महीना चुना है।

Author: Dainik Awantika