महाकाल में आग लगने की जांच मुंबई के फायर विशेषज्ञ से भी कराई जा रही – मजिस्ट्रियल जांच अलग चल रही, कलेक्टर पहुंचे मंदिर का निरीक्षण करने

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
महाकाल मंदिर में होली की भस्मारती में हुई आग लगने की घटना की जांच मुंबई के फायर विशेषज्ञों से कराई जा रही है। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह घटना के बाद मंगलवार को मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे और भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो इसके इंतजाम करने को कहा। 
कलेक्टर सिंह के साथ उज्जैन एसपी शर्मा व मंदिर प्रशासक संदीप सोनी भी थे।
कलेक्टर ने बताया प्रशासन मंदिर में हुई दुर्घटना जांच फोरेंसिक फायर विशेषज्ञ मुंबई के नीलेश उकुंडे से करवा रहा है। कलेक्टर ने फायर एक्सपर्ट के साथ बैठक भी की।  मामले की मजिस्ट्रियल जांच अलग से जारी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मृणाल मीणा व अपर कलेक्टर अनुकूल जैन बारीकी से जांच कर रहे हैं। दुर्घटना के वीडियो फुटेज का अवलोकन भी किया। साथ नियमित श्रद्धालु, पुजारी व कर्मचारियों के बयान भी लिए हैं। फायर एक्सपर्ट से अलग चर्चा कर रहे हैं।

You may have missed