बीमार लाइनमेन ने क्षमता से अधिक खाई गोलियां

दैनिक अवंतिका उज्जैन
उज्जैन। विनायक ग्रीन सिटी में रहने वाले अखलेश पिता मोहनलाल 28 वर्ष ग्राम घौंसला स्थित विद्युत मंडल में लाइन मेन है। कुछ समय पहले उसका एक्सिडेंट हो गया था। उसे बाद से वह बीमार चल रहा है। बुधवार तड़के उसने क्षमता से अधिक गोलियां खा ली। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया। ड्युटी कंपाउंडर ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। बताया जा रहा है कि तकलीफ अधिक होने पर उसने एक साथ ज्यादा गोली खा ली थी, वैसे शाम तक उसकी हालत में सुधार आ गया था