ब्यावरा : भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के हित में कार्य करने की शपथ ली

ब्यावरा । भगवान श्री अंजनीलाल मंदिर पर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के नेतृत्व में किसान भाइयों ने किसानों के हित में कार्य करने और संगठन की एकता की शपथ ली। सभी किसानों ने भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनकर स्वागत किया। यह अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति राम जगदीश दांगी ब्यावरा जिला राजगढ़, केसर सिंह गुर्जर, प्रदेश के संगठन मंत्री डॉ. बाबूलाल लोधा लववंशी, मीडिया प्रभारी प्रदेश बलराम रुहला, प्रदेश उपाध्यक्ष शपथ दिलाई जिसमें शामिल हुए नारायण सिंह चौहान, गुना जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के दशरथ सिंह गुर्जर, राजगढ़ जिलाध्यक्ष भारतीय किसान और मां शक्ति के मांगीलाल गोस्वामी प्रदेश महासचिव भगवान सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष बलराम बना, प्रदेश प्रवक्ता कन्हैयालाल, सरपंच खानपुरा रामकिशन दांगी, ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति शिव पंचोली, सचिन जगदीश दांगी, संत राधेश्याम प्रेमनारायण, रामेश्वर गुर्जर, प्रेमनारायण दांगी, देवसिंह लक्ष्मीनारायण चंदन गोस्वामी, कमलसिंह बन्ना सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू, कमल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए ।

Author: Dainik Awantika