विश्व पर्यावरण दिवस केअवसर पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने किया पौधारोपण

उज्जैन।  पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रशासनिक संकुल भवन परिसर में पौधारोपण किया। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने मौलश्री का पौधा लगाया। अपर कलेक्टर मृणाल मीना, कल्याणी पाण्डेय, एकता जायसवाल, एडीएम अनुकूल जैन, एसडीएम  राकेश शर्मा, मेहरा आदि अधिकारियों ने अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाये। कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि लगाये गये पौधों की अच्छी तरह से देखभाल कर पौधों पर ट्री गार्ड लगायें और उन्हें समय-समय पर पानी देते रहें।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण को सुधारने के लिये विश्व पर्यावरण दिवस महत्वपूर्ण दिवस है। पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिये इस दिन पूरी दुनिया में पर्यावरण के संरक्षण के लिये दिवस मनाया जाता है।

Author: Dainik Awantika