दुबई 41 हजार करोड़ रुपए में बनाएगा चांद

ब्रह्मास्त्र दुबई

दुबई धरती पर चांद लाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 41 हजार करोड़ रु. खर्च किए जाएंगे। कनाडा के उद्यमी माइकल हैंडर्सन 900 फुट के चांद के मॉडल को शक्ल देंगे। यह चांद 100 फुट ऊंची इमारत के ऊपर बनेगा। दुबई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत व अन्य आर्किटेक्चरल आश्चर्यों के लिए जाना जाता है।