मुंबई में बारिश की वजह से चेंबूर और विक्रोली में लैंडस्लाइड: 22 की मौत, 16 को बचाया

अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई। विक्रोली में जमींदोज हुए इस मकान की दीवारें ढह गई हैं। यहां रहने वाले परिवार के सदस्यों को चोटें आई हैं। एक दीवार सुरक्षित बची है जिस पर भगवान की तस्वीरें लगी हैं। मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार देर रात हुई लैंडस्लाइड की 2 घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई। 17 लोगों ने चेंबूर इलाके में और 5 ने विक्रोली में जान गंवाई। चेंबूर हादसे में 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। यहां पांच मकान ढह गए। एनडीआरएफ की टीम मलबा हटा रही है।