April 30, 2024

इंदौर। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा अचानक इंदौर से हज एंबरकेशन पॉइंट बंद कर दिए जाने से इंदौर-उज्जैन संभाग के हज यात्रियों को हज पर जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए शहर काजी इंदौर डॉ. मोहम्मद इशरत अली ने तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से इस संबंध में चर्चा कर एक ज्ञापन दिया था कि इंदौर से हज की फ्लाइट फिर शुरू की जाए।
तीन सालों से कोरोना महामारी की वजह से सीमित संख्या में हज यात्री हज पर गए, पर इस साल से समस्त प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। देशभर से तकरीबन डेढ़ लाख लोग हज यात्रा पर जाएंगे। इस साल उम्र का बंधन भी हटा दिया गया है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2023 की गाइडलाइन जारी करते हुए इस साल से इंदौर को भी हज एंबरकेशन पॉइंट बनाया है। इंदौर-उज्जैन संभाग के हज यात्री इंदौर के सदर बाजार हज हाऊस से फिर हज पर जाएंगे।