April 30, 2024

तराना। भूमि सुपोषण अभियान का शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में भव्य कार्यक्रम के बाद उद्घाटन होगा। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में किसान गौरव रथ संपूर्ण विधानसभा में भ्रमण कराया जाएगा। इस आयोजन को लेकर मंगलवार को स्थानीय रेस्ट हाउस पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामसिंह बड़ाल ने संबोधित करते हुए कहा किसान गौरव रथ यात्रा प्रत्येक गांव में जाकर किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के संबंध में हर गांव के कम से कम 10 किसानों को प्रशिक्षित करने का काम किया जाएगा।प्रदेश में प्राकृतिक खेती की दिशा में भी कार्य हो रहा है, भाजपा सरकार ने प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन किया है। एफ पी ओ के माध्यम से किसानों ने अपनी बीज उत्पादन कंपनियां बना ली हैं । अब फलोद्यान और उद्यानिकी पर भी किसानों का ध्यान देखने को मिल रहा । मध्यप्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाना , उत्पादन लागत कम करना , कृषि उपज के उचित दाम दिलवाना और प्राकृतिक आपदा या अन्य स्थिति में किसानों की उपज को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति , राज्य सरकार के प्रमुख प्रयासों में शामिल हे।साथ ही साथ प्रत्येक जिले में कराए गए जिला स्तरीय ऐतिहासिक कार्यों के वर्णन के साथ साथ, किसानों के मध्य प्रकृतिक खेती को लेकर जन जागरुकता का अभियान चलाया जाएगा।प्रकृतिक कृषि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा साथ ही प्रकृतिक कृषि करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।हमने बिना किसी नीति के कारण प्राक्रतिक खेती से दूरी बना ली । योजनाओं , नवाचार की कमी के कारण अत्यधिक रासायनिक खाद का उपयोग प्रारंभ कर दिया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में 47.62 लाख पात्र किसानों को 9286.20 करोड़ दावा राशि का भुगतान कराया गया।किसानों के 49 लाख फसल क्षति के दावों में 7.618 करोड़ रुपए की सहायता राशि उनके खातों में सिंगल क्लिक से जमा की गई ।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नाहरसिंह पंवार किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार जिला कार्य.समिति सदस्य राजेश पाटीदार किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण पवन सोलंकी तराना नगर करणसिंह धनगर कनासिया व अनुपसिंह राठौड़ माकड़ौन मंडल महामंत्री रामस्वरूप पाटीदार अटल अर्जुन पाटीदार पिछड़ा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष यशवंत आंजना व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।