फोर्ब्स की रिपोर्ट चीन के कर्ज में गले तक डूबे हैं श्रीलंका, पाकिस्तान और मालदीव

नई दिल्ली। श्रीलंका, पाकिस्तान और मालदीव चीन के कर्ज में गले तक डूबे हुए हैं। दरअसल, फोर्ब्स के मुताबिक, पाकिस्तान पर चीन का 77।3 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। मालदीव का कर्ज उसकी ग्रॉस नेशनल इनकम का 31 फीसदी है। द आइलैंड आॅनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव का कुल कर्ज 2020 के अंत तक एमवीआर 86 अरब है, जिसमें से एमवीआर 44 अरब विदेशी कर्ज है। फोर्ब्स ने 2020 तक वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से डेटा एकत्र करते हुए कहा कि दुनिया भर के 97 देश चीनी कर्ज में हैं।