जनपद पंचायत में होंगे कांग्रेस के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

उज्जैन। त्रिस्तरीय चुनाव के बाद बुधवार को बारी थी जनपद में जीते सदस्यों द्वारा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव करने की। जिसमें भारी हंगामे के बीच कांग्रेस ने उज्जैन, बड़नगर और खाचरौद में अपना परचम फहरा दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गये। कांग्रेस जश्न मनाती रही।
जिला पंचायत कार्यालय पर बुधवार सुबह से ही जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद की गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। निर्वाचन अधिकारी बनाए गये एडीएम संतोष टैगोर ने निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की और 12 बजे नामांकन जमा कराये। 15 मिनिट बाद नाम वापसी और उसके बाद वोट डाले गये। 25 सदस्यों द्वारा उज्जैन, बड़नगर और खाचरौद जनपद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव करना था। 2 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम की घोषणा की गई। उज्जैन जनपद में कांग्रेस की विंध्या पंवार अध्यक्ष और नासिर पटेल उपाध्यक्ष का चुनाव जीत गये। बड़नगर और खाचरौद के परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में रहे। तीनों जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव जीतते ही कांग्रेस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने चुनाव प्रक्रिया के लिये पहुंचे विधायक महेश परमार को कंधे पर उठा लिया।