मायके आई महिला ने पिया एसिड, मौत

उज्जैन। 2 दिन पहले मायके आई महिला ने एसिड पी लिया था। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम खेड़ला से 2 दिन पहले रानी पति अर्जुन चावड़ा 22 वर्ष को परिजन चेरिटेबल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से इंदौररोड अवंति अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान रविवार सुबह 8 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल स्टॉफ की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां परिजनों ने बताया कि रानी का सुसराल चककमेड में है। कुछ दिन पहले मायके आई थी। उसकी शादी का ज्यादा समय नहीं हुआ है। परिजन एसिड पीने की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे थे। उनका कहना था कि दवा समझकर एसिड़ पी लिया था। मामले में पुलिस को कहना था कि जांच और परिजनों के बयान दर्ज होने पर सही कारण पता चल पायेगा।