उज्जैन। रामघाट पर मंगलवार सुबह आरती स्थल पर नहाने के लिये पहुंची महिला श्रद्धालु अचानक पैर फिसलने पर गहराई में चली गई। उसे डूबता देख एसडीआरएफ जवान शुभम शर्मा और गौरव पांचाल ने छलांग लगाई और महिला को बचाकर बाहर निकाल लिया। महिला श्रद्धालु गुना के ग्राम चंदेरी की रहने वाली जयकुंवर थी। जिसे परिजनों के साथ रवाना किया। होमगार्ड और एसडीईआरएफ जिला सेनानी संतोष कुमार जाट ने बताया कि क्षिप्रा के सभी घाटों में 3 शिफ्ट में 50 से अधिक जवानों की तैनाती की गई। जिनके द्वारा लगातार घाटो पर पेट्रोलिंग की जा रही है। महिला श्रद्धालु की जान बचाने वाले जवानों को पुरूस्कृत किया जायेगा।
संबंधित समाचार
-
मंगेतर से मिलकर उज्जैन लौट रहे होटलकर्मी की मौत -राजगढ़ का रहने वाला था, हार्ट अटैक की संभावना
उज्जैन। तीन दिनों की छुट्टी लेकर मंगेतर से मिलने इंदौर गया होटलकर्मी मंगलवार को वापस उज्जैन... -
दंगल में विवाद के बाद यूट्युबर को मारे चाकू -खंडवा से आया था बड़नगर, जांच में लगी पुलिस
उज्जैन। भगवती माता मंदिर बड़नगर के मेले में सोमवार देर शाम दंगल का आयोजन किया गया... -
ऋणमुक्तेश्वर ब्रिज पर मिली कार, पत्नी ने दर्ज कराई गुशुदगी लापता ड्रायवर की तलाश में 2 दिनों से क्षिप्रा में सर्चिंग
उज्जैन। ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के पास क्षिप्रा नदी के ब्रिज पर मिली कार के बाद ड्रायवर के...