ब्रेकिंग: उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तिथियों का हुआ निर्धारण, दो महीने चलेगा महाकुंभ|Ujjain|Simhasth

उज्जैन। देश और दुनिया की आस्था का महापर्व सिंहस्थ कुंभ 2028 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 27 मार्च से 27 मई 2028 तक उज्जैन में यह दिव्य और भव्य महाकुंभ आयोजित होगा। सिंहस्थ की अवधि दो माह तय की गई है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन नगरी में भगवान महाकाल के चरणों में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

📅 मुख्य स्नान पर्व और तारीखें घोषित:

👉 9 अप्रैल से 8 मई 2028 के बीच होंगे
🔹 3 शाही स्नान
🔹 7 पर्व स्नान

इन विशेष स्नान पर्वों पर आस्था का जनसैलाब उज्जैन में उमड़ेगा।

👥 श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना:

प्रशासन और आयोजन समिति के अनुसार, इस बार सिंहस्थ में करीब 14 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुरक्षा, यातायात, ठहराव, पेयजल, स्वच्छता और धार्मिक आयोजनों की योजना पर कार्य तेज़ हो गया है।

🛕 उज्जैन सिंहस्थ: धर्म, संस्कृति और विश्वभर की आस्था का संगम

सिंहस्थ न सिर्फ हिंदू धर्म का सबसे बड़ा उत्सव है, बल्कि यह भारत की आध्यात्मिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है। इस आयोजन में देश-विदेश के साधु-संत, अखाड़े, श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं।


🔔 Awantika.com पर हम सिंहस्थ 2028 से जुड़ी हर बड़ी अपडेट, स्नान पर्व, आयोजन स्थलों की जानकारी और तैयारियों की ग्राउंड रिपोर्ट आपको सबसे पहले पहुँचाएंगे।

📍 #सिंहस्थ2028 #UjjainKumbh #ShahiSnan #Mahakal

Author: Dainik Awantika