ससुराल में हुई मारपीट के बाद खाया जहरीला पदार्थ

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अजीतनगर में रहने वाले रवि पिता सुनील यादव 38 वर्ष की शनिवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि रवि ने 3 दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। वह पिछले 5-6 माह से अपने ससुराल भवानीमंडी में पत्नी के साथ रह रहा था। कुछ दिन पहले ससुराल में उसका विवाद हुआ था। ससुराल वालों ने मारपीट की थी। उसके बाद कुछ दिन पहले वह उज्जैन अपने घर आ गया था, लेकिन…

Read More

केन्द्रीय जेल में मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

उज्जैन। केन्द्रीय जेल भैरूगढ़ में शनिवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देश के पालन में बंदियों के लिये आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम वार्षिक कैलेंडर 2025-26 के द्वितीय चरण में 21 से 30 मई तक अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार शाखा उज्जैन द्वारा आत्म/व्यक्तित्व परिष्कार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था द्वारा बंदियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए उद्बोधन दिया गया कि भारत जैसे प्रगतिशील देश के लिए कुपोषण, गरीबी, निरक्षरता, बीमारी,…

Read More

मई माह में पहली बार इतनी बारिश की हरियाली छाने लगी प्रि-मानसून में ही बोवनी जितनी बारिश -खेतों में बोवनी के लिए पानी, खेत तैयार नहीं कर पा रहे किसान

उज्जैन। पहली बार ऐसा देखने में आ रहा है कि मई माह के दो पक्षों में लगातार बारिश हो रही है। गर्मी में जहां धूल उडती दिखती है वहां हरियाली नजर आने लगी है। बोवनी के लिए जितनी बारिश की आवश्यकता खेतों में होती है उतना पानी तो प्री-मानसून में ही गिर गया है। खेत-खलिहानों के आसपास खरपतवार के रूप में हरियाली भीषण गर्मी में दिखाई देने लगी है। प्री मानसून के दौर में ही जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। नौतपा से लेकर गर्मी के मौसम का…

Read More

पानीपत की भक्त ने महाकाल को  चढ़ाया डेढ़ लाख का चांदी का मुकुट

पानीपत की भक्त ने महाकाल को  चढ़ाया डेढ़ लाख का चांदी का मुकुट   दैनिक अवंतिका उज्जैन।  महाकाल मंदिर में शनिवार को पानीपत से दर्शन करने आई भक्त लविका ग्रोवर ने चांदी का एक मुकुट अर्पित किया। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।  मंदिर के पुरोहित सोमेंद्र शर्मा की प्रेरणा से उन्होंने यह मुकुट बाबा को चढ़ाया। मुकुट का वजन 1252.200 ग्राम है। मंदिर प्रबंध समिति के लोगों ने चांदी का मुकुट प्राप्त कर दानदाता को रसीद प्रदान की व नंदीहॉल में उनका दुपट्टा और भगवान महाकाल…

Read More

खुसूर-फुसूर निती नियम और आनलाईन के मजे

खुसूर-फुसूर निती नियम और आनलाईन के मजे तबादला शब्द किसी भी कर्मचारी को डराने के लिए काफी होता है। इसमें भी अलग-अलग डिग्री के तबादला शब्द हैं जो जिलों के नाम से लेकर डराने के लिए उपयोग किए जाते हैं। जैसे झाबुआ,अलीराजपुर उससे भी अधिक डरावना शब्द है बालाघाट । इन शब्दों का उपयोग इन दिनों काफी हो रहा है। आनलाईन निती नियम के बाद भी इन डरावने शब्दों का उपयोग किया जा रहा है तो तय है कि निती नियम और आनलाईन के मजे अय्यार मारने में लगे हैं…

Read More

शीघ्र दर्शन टिकट 250 रूपये, श्रद्धालुओं लिये 1100 महाकाल मंदिर में दिल्ली-उमरिया के 7 लोगों के साथ फर्जीवाड़ा

उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर होने वाला फर्जीवाड़ा कम नहीं हो रहा है। एक बार फिर मंदिर की सुरक्षा में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों ने फर्जी रसीद से दर्शन प्रवेश कर रहे 7 लोगों को पकड़ा तो 1100-1100 रूपये देने की बात सामने आई। मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले पुरोहित के सेवक को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली और उमरिया से 7 श्रद्धालु शुक्रवार को महाकाल दर्शन करने उज्जैन आये थे। बड़ा गणेश मंदिर के समीप फूल प्रसादी की दुकान लगाने वाले ने श्रद्धालुओं से…

Read More

महाकाल के दर्शन कर स्मृति ईरानी ने कहा  सेना में शामिल बेटियां मातृभूमि को समर्पित – पूर्व केंद्रीय मंत्री ईरानी ने गर्भगृह के बाहर से लिया आशीर्वाद 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरानमहाकाल दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से हाथ जोड़कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। पुजारीसंजय शर्मा ने उनका पूजन संपन्न कराया। नंदी हॉल में जाकर ईरानी ने कुछ देर बैठकर बाबा का ध्यान किया। मंदिर समिति ने ईरानी को महाकाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। पूजन के बाद ईरानी ने पत्रकारों से से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए स्मृति ने कहा कि भारत ने शक्ति स्वरूपा को पूजा है। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज…

Read More

आॅपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का पहला महिला महासम्मेलन, महिला आईपीएस के हाथों सुरक्षा की कमान, मंच से देंगे खास संदेश, एमपी की पहली मेट्रो, दतिया-सतना एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे

ब्रह्मास्त्र भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं। इस दौरे की खास बात यह है कि पहली बार किसी बड़े सरकारी आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई है। सुरक्षा, मंच संचालन, साइट प्रबंधन, हेलीपैड व्यवस्था और कारकेट संचालन तक सभी प्रमुख कार्यों में महिलाएं अग्रणी भूमिका में होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (31 मई) को भोपाल के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। आॅपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है, जिसे भाजपा ने…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान ने युद्ध किया तो अमेरिका नहीं करेगा समझौता

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी और पाकिस्तान पर 29 फीसदी टैरिफ लगाया है। एक बार फिर ट्रंप ने भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेते हुए कहा कि हमने गोलियों के बजाय व्यापार के जरिये परमाणु युद्ध की आशंका को रोका। उन्होंने व्यापार समझौते को लेकर भी बात की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेते हुए व्यापार समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के बीच फिर से यु्द्ध होता है…

Read More

भीषण बाढ़ से नाइजीरिया में तबाही, अब तक 88 लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र अबुजा नाइजीरिया के नाइजर राज्य के मोक्वा नामक बाजार कस्बे में गुरुवार को आई भीषण बाढ़ के चलते कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना में आपदा प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख हुसैनी इसा ने दी। इसा ने शुक्रवार को बताया कि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी हैं और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले की रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 20 बताई गई थी। उन्होंने बताया, संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन अब तक…

Read More