18 करोड़ की योजना पर राजनीतिक घमासान, क्षमता 108 की रह रहे चार बुजुर्ग ब्रह्मास्त्र इंदौर आईडीए द्वारा बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए शुरू किया गया स्नेहधाम अब राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गया है। जिस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 जून 2025 को बुजुर्गों के लिए बड़ा सामाजिक कदम बताया था, उसी स्नेहधाम में रह रहे चार बुजुर्गों को कॉन्ट्रैक्टर ने परिसर खाली करने का नोटिस थमा दिया है। इस घटनाक्रम ने न केवल बुजुर्गों को सदमे में डाल दिया है, बल्कि सरकार…
Read MoreDay: February 11, 2026
केंद्र ने नई गाइडलाइन जारी की : जन गण मन से पहले बजेगा वंदे मातरम, 3 मिनट 10 सेकेंड के राष्ट्रगीत के दौरान खड़े होना जरूरी
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, अब जब वंदे मातरम किसी सरकारी कार्यक्रम, सरकारी स्कूलों के कार्यक्रमों या अन्य औपचारिक आयोजनों में बजाया जाएगा, तो उसके सम्मान में हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रगीत के रूप में वंदे मातरम का छह अंतरों वाला 3 मिनट और 10 सेकंड का संस्करण राष्ट्रगान जन गण मन के पहले बजाया जाएगा, ताकि सम्मान और राष्ट्रीय भावना का स्पष्ट संदेश मिले। तिरंगा फहराने,…
Read Moreआज नामीबिया के खिलाफ अभिषेक का खेलना मुश्किल
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली नामीबिया के खिलाफ भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। मंगलवार को मैच से दो दिन पहले दिल्ली में टीम इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन हुआ, लेकिन अभिषेक मैदान पर दिखाई नहीं दिए। बताया जा रहा है कि वे पेट से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं और अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। भारत को नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को मुकाबला खेलना है। टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने जानकारी दी कि अभिषेक को पेट में परेशानी है। टीम…
Read Moreसीबीएसई 12वीं की एक करोड़ कॉपियां डिजिटली चैक होंगी
32 करोड़ पन्ने स्कैन करके अपलोड होंगे, 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक है बोर्ड एग्जाम ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली इस बार सीबीएसई 12वीं के 17 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की कॉपियां आॅन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से जांची जाएंगी। मतलब ये कि इन्हें डिजिटल तरीके से जांचा जाएगा। सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक होनी है। इसके लिए हर छात्र की सभी आंसर शीट्स (उत्तरपुस्तिका) के हर पन्ने को परीक्षा केंद्र में ही स्कैन करके कंप्यूटर सिस्टम में अपलोड किया जाएगा। करीब 1 करोड़ कॉपियों के…
Read Moreराजस्थान में शादी से लौट रहे दोस्तों की कार टकराई, 6 मौत
ब्रह्मास्त्र दौसा राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये शादी-समारोह से घर लौट रहे थे।ओवरस्पीड कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसा बीती देर रात करीब 11 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हुआ। ट्रेलर में घुसी कार को क्रेन से अलग किया गया। इसके बाद कार में फंसे युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 गंभीर…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में बर्फबारी सेना ने गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया
श्रीनगर। मौसम विभाग ने देश के किसी भी राज्य में बुधवार के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी हुई है। इसी बीच भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार में फंसी एक गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सुबह-शाम ठंड के बीच दिन का तापमान 30 डिग्री पार पहुंच रहा है, जबकि मध्य प्रदेश के 11 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों…
Read Moreटी20 विश्व कप में वानिंदु हसरंगा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के बीच श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार आॅलराउंडर वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें आयरलैंड के खिलाफ खेले गए शुरूआती मुकाबले के दौरान लगी थी। हसरंगा के बाहर होने से श्रीलंका की टीम को बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज और अहम आॅलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल हैं। 28 वर्षीय वानिंदु हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन…
Read Moreअजित पवार प्लेन क्रेश, भतीजे रोहित को साजिश की आशंका
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले महीने विमान हादसे में उनके चाचा और महाराष्ट्र के डिप्टी उट अजित पवार की मौत में साजिश की आशंका है। उन्होंने इस मामले की एक्सपर्ट एजेंसियों से पूरी जांच की मांग की। एनसीपी के प्रमुख शरद पवार पहले इस हादसे में साजिश की बात खारिज कर चुके हैं। उन्होंने इसे दुर्घटना बताया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, रोहित पवार ने कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए, जो…
Read Moreखेतों में बिजली पैदा करना चाहते हैं किसान लेकिन इनके आवेदन एक साल से धूल खा रहे
उज्जैन। उज्जैन जिले सहित पूरे प्रदेश के 1000 से अधिक किसान अपने खेतों में बिजली पैदा करना चाहते हैं, इसके लिए लाखों रुपए खर्च कर खेत तैयार किए, दस्तावेजों की कमी पूरी की और प्रधानमंत्री कुसुम योजना-ए के तहत आवेदन किए। लेकिन इनके आवेदन एक साल से धूल खा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें सोलर प्लांट लगवाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जबकि उक्त योजना के तहत किसानों को 500 किलोवाट से लेकर 2 मेगावॉट क्षमता के सोलर प्लांट लगवाने की स्वीकृति दी जानी…
Read More