अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार आॅटो से टकराई, हादसे में दो लोग गंभीर घायल

एक्टर दूसरी कार में पत्नी ट्विंकल के साथ थे मुंबई के जुहू इलाके में मुक्तेश्वर रोड के पास सोमवार रात करीब 8.30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वाली गाड़ी ने आॅटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आॅटो चालक और उसमें सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल आॅटो-रिक्शा ड्राइवर के भाई मोहम्मद समीर ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे उनका भाई…

Read More

शुभमन रणजी ट्रॉफी का दूसरा राउंड खेलेंगे

22 जनवरी को सौराष्ट्र से मुकाबला रवींद्र जडेजा भी शामिल हो सकते हैं ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी का दूसरा राउंड खेलते नजर आएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक गिल इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेलने के बाद राजकोट जाने वाले हैं। जहां उनकी होम टीम पंजाब को सौराष्ट्र के खिलाफ लीग स्टेज में अपना छठा मैच खेलना है। आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इस मुकाबले में सौराष्ट्र से खेल सकते हैं। 22 जनवरी को शुरू होगा मुकाबला 18 जनवरी…

Read More

निवेश के नाम पर 17.66 लाख ठगे

इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत, पीड़ित ने कहा- किप्ट्रो और आॅनलाइन ट्रेनिंग में लाभ का दिया झांसा ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में एक निवेश कंपनी के खिलाफ 17 लाख 66 हजार से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कंपनी के कर्ताधतार्ओं के खिलाफ शिकायत की है। जिसकी जांच क्राइम ब्रांच के डीसीपी करवा रहे हैं। डीसीपी के रीडर ने पीड़ित को नोटिस जारी कर बयान भी लिए लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के यहां बेगुसराय निवासी अंगेश कुमार ने शिकायत की…

Read More

अमेरिका ने ग्रीनलैंड में मिलिट्री एयरक्राफ्ट भेजा

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर अमेरिका और डेनमार्क के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड का एक सैन्य विमान ग्रीनलैंड भेजा है। यह विमान जल्द ही पिटुफिक स्पेस बेस पहुंचेगा। नोराड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि यह तैनाती पहले से तय सैन्य गतिविधियों के तहत की जा रही है। कमांड ने साफ किया कि इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी डेनमार्क और ग्रीनलैंड को दी गई है। ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी के बीच डेनमार्क ने भी ग्रीनलैंड…

Read More

बीएमसी मेयर पद- शिवसेना ने फिर दावेदारी के संकेत दिए

ब्रह्मास्त्र मुंबई महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सोमवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका मेयर पद पर शिवसेना की दावेदारी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी से शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जन्मशती वर्ष की शुरूआत हो रही है। शिवसैनिकों की इच्छा है कि इस मौके पर बीएमसी में शिवसेना का मेयर होना चाहिए। हालांकि शिंदे ने यह भी स्पष्ट किया कि शिवसेना कोई ऐसा फैसला नहीं करेगी जो जनादेश के खिलाफ हो। उन्होंने याद दिलाया कि बीएमसी चुनाव शिवसेना और बीजेपी ने गठबंधन में लड़ा था। जिन…

Read More

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता एम. श्रीकांत एवं भूपाल राजू ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

ब्रह्मास्त्र उज्जैन दक्षिण भारत फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता एम. श्रीकांत एवं भूपाल राजू ने प्रात: काल ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की पावन भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे द्वारा एम. श्रीकांत एवं भूपाल राजू का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

Read More

100 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराई

अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से हादसा, 30 से ज्यादा ट्रक फंसे ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका के मिशिगन राज्य में बफीर्ले तूफान की वजह से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सोमवार को एक इंटरस्टेट हाईवे पर 100 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कई गाड़ियां सड़क से फिसल गईं। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 30 से ज्यादा सेमी-ट्रेलर ट्रक फंसे हुए हैं। हादसे के बाद पुलिस को हाईवे के दोनों तरफ का ट्रैफिक बंद करना पड़ा। यह दुर्घटना मिशिगन के ग्रैंड रैपिड्स शहर के दक्षिण-पश्चिम में इंटरस्टेट 196…

Read More

राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली देश के उत्तरी इलाकों में मंगलवार को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के आने का अलर्ट है। यहां 5 दिन बाद आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल कई जिले कोहरे की चपेट में हैं, जिसके कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 10 शहरों में आज भी कोहरा छाया है। आगरा में ताज महल धुंध में छिप गया है। अगले 5 दिन तक यहां भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।…

Read More

नितिन नबीन भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

आधिकारिक ऐलान आज, 46 साल पुरानी पार्टी के 12वें प्रेसिडेंट होंगे ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सोमवार को दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। 45 साल के नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनसे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए थे। इधर, मंगलवार को नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष चुने जाने का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। इससे पहले नितिन नबीन दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर,…

Read More