भक्त आक्रोशित : 2 साल से गर्भ गृह में वीवीआईपी को प्रवेश, आमजन प्रतिबंध, गर्भगृह में प्रवेश को लेकर फिर उठे सवाल क्या केवल वीवीआईपी के महाकाल?

ब्रह्मास्त्र उज्जैन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के आगे श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को लेकर उज्जैन-आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने गर्भगृह से दर्शन की मांग रखी तो मुख्यमंत्री ने जूना महाकाल दर्शन का सुझाव रख दिया। व्यवस्था में भेद के बीच बयानों में मतभेद की स्थिति सामने आई है। इसी बीच मंगलवार सुबह वीवीआईपी श्रद्धालु ने मंदिर की व्यवस्था को सराहा और जल चढ़ाने की व्यवस्था पर बयान दिया था उसे लेकर आम श्रद्धालुओं का कहना है कि यह सिर्फ वीवीआईपी के लिए है आम श्रद्धालु तो जल…

Read More

शौचालय का पानी घरों तक पहुंचा, पीने वाले 5 की मौत

ब्रह्मास्त्र इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इनके नाम नंदलाल पाल (75), उर्मिला यादव (69), उमा कोरी (31), मंजुला पति दिगंबर (74) और सीमा प्रजापत बताए गए हैं। 35 से ज्यादा बीमार लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने 3 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में नंदलाल, उर्मिला और तारा कोरी शामिल हैं। इन तीनों की मौत डायरिया से होना…

Read More

180 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन,ग्लास का पानी नहीं छलका

ब्रह्मास्त्र कोटा कोटा में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी। लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा, इतनी रफ्तार के दौरान भी ग्लास में से पानी नहीं छलका। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल में स्वदेशी तकनीक से बनी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (वर्जन-2) का फाइनल हाई स्पीड ट्रायल मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ट्रायल के दौरान 16 कोच की यह नई पीढ़ी की ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। ट्रायल के दौरान स्पीड, सेफ्टी और राइड क्वालिटी…

Read More

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई:फोटोग्राफी का शौक रखती हैं गर्लफ्रेंड अवीवा बेग

नई दिल्ली। वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई हो गई है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। सगाई के बाद कपल फेमिली के साथ राजस्थान के रणथंभौर पहुंचा है। रेहान और अवीवा 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को ही फोटोग्राफी का शौक है। सगाई में वाड्रा, गांधी और बेग परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे। हालांकि अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार से किसी ने भी सगाई की…

Read More

इंडिगो पर 458 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी जुर्माना

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर दिल्ली साउथ कमिश्नरेट के सीजीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त ने 458 करोड़ से ज्यादा का जुमार्ना लगाया है। कंपनी ने बताया कि यह जुर्माना केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 74 के तहत वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 की असेसमेंट से जुड़ा है। एयरलाइन के मुताबिक, कुल जीएसटी मांग 458,26,16,980 है। कंपनी ने बताया कि जीएसटी विभाग ने विदेशी सप्लायर से मिली क्षतिपूर्ति (कंपनसेशन) पर टैक्स मांग, ब्याज और जुर्माना लगाया है, साथ ही इनपुट टैक्स क्रेडिट को भी…

Read More

भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

केंद्र का दावा- जापान को पीछे छोड़ा 2030 तक जर्मनी से भी आगे निकलेंगे   केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 4.18 ट्रिलियन डॉलर (करीब 374.5 लाख करोड़) आंका गया है। केंद्र का अनुमान है कि मौजूदा रफ्तार बनी रही तो 2030 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद 7.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 649.70 लाख करोड़) तक पहुंच सकता है। ऐसा हुआ तो भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा।…

Read More

अब उज्जैन संभाग का आगर मालवा जिला फूड प्रोसेसिंग का बड़ा हब बनेगा

उज्जैन।  अब आगर मालवा जिला फूड प्रोसेसिंग का बड़ा हब बनेगा। दुनिया में फ्रोजन फूड बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मैक्केन आगर मालवा में बड़ा फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर विकसित करेगी। कुल 83 एकड़ औद्योगिक भूमि पर ये क्लस्टर विकसित होगा।  जिले के औद्योगिक विकास में फेज-1 एवं फेज-2 के साथ-साथ फेज-3 में स्थापित मैक्केन फूड्स प्रमुख भूमिका निभा रहा है। मैक्केन फूड्स को फेज-3 में 54 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना के माध्यम से 3,800 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे 2,000 लोगों के…

Read More