अयोध्या। अयोध्या में रामलला मंदिर कैंपस में जल्द एक बेहद भव्य और बेशकीमती प्रतिमा स्थापित होने वाली है। सोने की चमक वाली इस प्रतिमा में हीरा-पन्ना और कई रत्न जड़े हुए हैं। इसे कर्नाटक के एक गुमनाम भक्त ने दान किया है। मंगलवार शाम प्रतिमा कर्नाटक से अयोध्या लाई गई। प्रतिमा 10 फिट ऊंची और 8 फिट चौड़ी है। अनुमानित कीमत 25 से 30 करोड़ है। निर्माण दक्षिण भारत की शिल्पकला से किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया- प्रतिमा किसने भेजी…
Read MoreDay: December 24, 2025
गडकरी बोले- देश में हिंदू-मुस्लिम समस्या की कांग्रेस जिम्मेदार
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि देश में आज भी जो हिंदू-मुस्लिम से जुड़ी समस्याएं दिखती हैं, उनकी वजह कांग्रेस की सेक्युलरिज्म की सोच और वोट बैंक की राजनीति है। कांग्रेस ने सेक्युलरिज्म की गलत व्याख्या की। गडकरी के मुताबिक, सेक्युलर का अर्थ धर्मनिरपेक्षता या किसी एक वर्ग का तुष्टिकरण करना नहीं है। इसका सही मतलब ‘सर्व धर्म समभाव’ होता है, यानी सभी धर्मों को समान सम्मान और सबको न्याय और सभी के साथ बराबरी का व्यवहार करना है। गडकरी मंगलवार को दिल्ली में राजस्थान…
Read Moreकुछ अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कई परियोजनाएं अपने अंतिम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पा रही
उज्जैन । उज्जैन जिले सहित पूरे प्रदेश में ऐसी कई ऐसी बड़ी सिंचाई परियोजनाएं हैं, जिनकी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लागत बढ़ी है और तय समय में निर्धारित रकवा क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य भी पूरा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आने वाले पांच साल में मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा 1 करोड़ हेक्टेयर करने के संकल्प के साथ पूरी ताकत से काम कर रहे हैं, लेकिन सिंचाई विभाग के कुछ अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कई परियोजनाएं अपने अंतिम लक्ष्य तक…
Read More