मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पीकअप वाहन में अवैध रूप से गौ वंश भरकर वध हेतु कानवन तरफ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन का पीछा किया और फिल्मी अंदाज में आरोपी को पकड़ लिया। भाटपचलाना थाना प्रभारी स्टैंड सिंह चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6 बजे कमेड तरफ से एक महिन्द्रा बोलेरो पीकअप गाड़ी आई जिसमें चालक और उसका एक साथी बैठा हुआ था। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वाहन का चालक अपने वाहन…
Read MoreMonth: May 2025
भोपाल में शराब दुकान का ‘छुपा गेट’ खुला तो उबल पड़ा मोहल्ला — महिलाओं ने कहा: “शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं”
भोपाल में शराब दुकान का ‘छुपा गेट’ खुला तो उबल पड़ा मोहल्ला — महिलाओं ने कहा: “शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं” भोपाल। शहर के बागसेवनिया इलाके में एक शराब दुकानदार की चालाकी उस पर भारी पड़ गई। जब रहवासियों को पता चला कि शराब दुकान ने न सिर्फ आवंटित जगह से बल्कि PHE की जमीन पर अवैध गेट बनाकर शराब बेचना शुरू कर दिया है — तो कॉलोनी की महिलाएं खुद सड़कों पर उतर आईं। “शाम होते ही डर लगता है… लड़कियों को घर से निकलने…
Read More🐆 MP का पहला टाइगर रिजर्व जहां साथ रहेंगे बाघ, तेंदुआ और चीता — 15 साल पुराना सपना साकार होने की कगार पर! सागर। मध्य प्रदेश के वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व (पूर्व में नौरादेही) में अब बाघ और तेंदुए के साथ चीता भी नजर आएंगे। ये भारत का पहला ऐसा टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है जहां ‘बिग कैट फैमिली’ के तीनों प्रमुख शिकारी एक साथ रहेंगे। करीब 15 साल पहले तैयार की गई चीता पुनर्वास योजना अब मूर्त रूप लेने जा रही है। चीता मेटा पॉपुलेशन प्रोजेक्ट के तहत नामीबिया, बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका से कुछ और चीतों को भारत लाकर नौरादेही और अन्य चिन्हित क्षेत्रों में बसाया जाएगा। 📍 2010 में ही हो गया था चयन भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) ने वर्ष 2010 में नौरादेही के मुहली, सिंहपुर और झापन रेंज को चीता पुनर्वास के लिए उपयुक्त बताया था। इन रेंजों का क्षेत्रफल लगभग 600 वर्ग किमी है, जबकि पूरा रिजर्व 2339 वर्ग किमी में फैला हुआ है। हाल ही में NTCA के डीआईजी डॉ. वीबी माथुर और WII के वैज्ञानिकों ने डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एए अंसारी के साथ संभावित क्षेत्रों का मैदानी सर्वेक्षण किया। ❓ बाघ-तेंदुए के बीच क्या टिक पाएंगे चीते? ये सवाल लंबे समय से विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय रहा है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि तीनों प्रजातियां शिकार की अलग-अलग तकनीक और पसंद रखती हैं: बाघ – बड़े जानवर जैसे नीलगाय, भैंसा का शिकार करता है तेंदुआ – मध्यम आकार के जानवरों जैसे जंगली सुअर और नीलगाय के बच्चे चीता – चीतल, काला हिरण और खरगोश जैसे तेज दौड़ने वाले जीवों का शिकार करता है तीनों शिकारी स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हैं, जिससे सह-अस्तित्व संभव है। 🏞️ सपने के रास्ते में चुनौती: गांवों का विस्थापन इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए सबसे बड़ी जरूरत है — स्थानीय गांवों का विस्थापन और चीतों की सुरक्षा। सबसे बड़ा गांव मुहली, जिसकी आबादी करीब 1500 है विस्थापन पर अनुमानित खर्च – 200 करोड़ रुपए 🇮🇳 75 साल बाद लौट रहा भारत का खोया गौरव वर्ष 1952 में अंतिम चीता मारे जाने के बाद से यह प्रजाति भारत से विलुप्त हो चुकी थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी चीता परियोजना के तहत एक बार फिर चीतों की वापसी हो रही है। WII ने गुजरात के बन्नी ग्रासलैंड और मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व को उपयुक्त स्थल माना है। वर्ष 2026 तक चीते यहां स्थायी रूप से बस सकते हैं। 📌 ये सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि भारत के वन्यजीव संरक्षण इतिहास में एक नया अध्याय बनने जा रहा है — जहां 75 साल बाद चीता दोबारा दौड़ेगा, और वो भी बाघ और तेंदुए के बीच।
🐆 MP का पहला टाइगर रिजर्व जहां साथ रहेंगे बाघ, तेंदुआ और चीता — 15 साल पुराना सपना साकार होने की कगार पर! सागर। मध्य प्रदेश के वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व (पूर्व में नौरादेही) में अब बाघ और तेंदुए के साथ चीता भी नजर आएंगे। ये भारत का पहला ऐसा टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है जहां ‘बिग कैट फैमिली’ के तीनों प्रमुख शिकारी एक साथ रहेंगे। करीब 15 साल पहले तैयार की गई चीता पुनर्वास योजना अब मूर्त रूप लेने जा रही है। चीता मेटा पॉपुलेशन प्रोजेक्ट के…
Read More80 वर्षों बाद फिर सजेगा लोकतंत्र का दरबार — राजबाड़ा के गणेश हाल में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक
80 वर्षों बाद फिर सजेगा लोकतंत्र का दरबार — राजबाड़ा के गणेश हाल में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक इंदौर। इंदौर के गौरवशाली इतिहास के प्रतीक राजबाड़ा के गणेश हाल में 20 मई 2025 को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। ये आयोजन सिर्फ एक प्रशासनिक गतिविधि नहीं, बल्कि इतिहास में एक नई लोकतांत्रिक परंपरा की वापसी है। आखिरी बार 1945 में राजबाड़ा में होलकर राजाओं का दरबार सजा था। इसके बाद पहली बार इस ऐतिहासिक स्थल पर जनहित के निर्णय लिए जाएंगे, जहां कभी साम्राज्यिक फैसले लिए जाते थे।…
Read Moreफेमस यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पाक के लिए जासूसी के आरोप, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से थे गहरे संबंध, 3 बार वहां जा चुकी
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने शनिवार को ज्योति को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर ले लिया। पिछले एक हफ्ते में ज्योति के अलावा हरियाणा से 3 और पंजाब से 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट किए। हिसार पुलिस के मुताबिक, 15 मई को डीएसपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने ज्योति को उसके घर से हिरासत में लिया। उसके खिलाफ हिसार सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है।…
Read Moreफर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी के कॉल सेंटर पर छापा
इंदौर में 6 महीने से चल रहा था, 10 लड़कियां करती थीं बाहरी राज्यों में कॉल ब्रह्मास्त्र इंदौर पिछले छह महीने से इंदौर में फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी का कॉल सेंटर चल रहा था। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 10 लड़कियां यहां कॉलिंग के लिए रखी थी। क्राइम ब्रांच को प्रदीप बंसल नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में तफ्तीश शुरू की और यहां पर छापा मारा। टीम ने यहां…
Read Moreइंदौर में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने का मामला, आरोपियों की तलाश में बिहार गई पुलिस
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में मेट्रो की कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक कर्मचारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। ये भी कहा कि पूरा भारत एक रात में साफ हो जाएगा। एक आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद जावेद पिता किताब अंसारी के रूप में हुई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में श्री राजपूत करणी सेना की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर दर्ज…
Read Moreविजय शाह ने मांगी सेफ पॉलिटिकल फ्यूचर की गारंटी
अब एमपी बीजेपी कोर्ट और दिल्ली के इशारे के इंतजार में, विपक्षी दल विजय शाह को मंत्री पद से न हटाने को लेकर सवाल उठा रहे ब्रह्मास्त्र भोपाल 12 मई को महू के मानपुर थाना क्षेत्र के रायकुंडा गांव में हलमा कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह ने पहलगाम हमले का बदला लेने चलाए गए आॅपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बता दिया। मंत्री के इस बयान पर हंगामा मचा तो उन्हें पार्टी के संगठन महामंत्री ने आॅफिस बुलाकर फटकार…
Read Moreइसरो के 101वें सैटेलाइट का लॉन्च विफल, तीसरे स्टेज में गड़बड़ी आई
इसरो चीफ बोले- हम जांच कर रहे ब्रह्मास्त्र हरिकोटा इसरो ने रविवार सुबह 5.59 मिनट बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सैटेलाइट लॉन्चिंग व्हीकल के जरिए अपना 101वां सैटेलाइट ईओएस-09 (अर्थ आॅब्जर्वेटरी सैटेलाइट) लॉन्च किया, लेकिन ये लॉन्चिंग सफल नहीं हो सकी। पहले और दूसरे फेज में सफल होने के बाद तीसरे फेज में ईओएस-09 में गड़बड़ी का पता चला। इसरो चीफ वी नारायणन ने कहा- आज 101वें प्रक्षेपण का प्रयास किया गया, पीएसएलवी-सी61 का प्रदर्शन दूसरे चरण तक सामान्य था। तीसरे चरण में आॅब्जरवेशन के कारण…
Read Moreमेक्सिकन नेवी का जहाज न्यूयॉर्क में ब्रिज से टकराया, 19 लोग घायल, 2 की मौत
ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेक्सिकन नेवी का ट्रेनिंग जहाज कुआउतेमोक ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम को 8.30 बजे हुई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से टकराता नजर आ रहा है। न्यूयॉर्क के मेयर ने बताया कि जहाज के टकराने से 19 लोग घायल हो गए और 2 की मौत हो गई। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया के अनुसार, कुआउतेमोक पर करीब 277 क्रू मेंबर…
Read More