बिरलाग्राम-खाचरौद में लूट करने वाले का नहीं मिला सुराग,पोते को बचाने आई दादी पर 2 युवकों ने किया हमला

उज्जैन। खंडेलवाल नगर में रहने वाले यश भावसार का आटो चलाने वाले से विवाद हो गया था। आटो चालक ने यश के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई थी। एक माह बाद गुरूवार-शुक्रवार रात आटो चालक अपने भाई के साथ खंडेलवाल नगर पहुंचा और यश को आवाज लगाकर घर से बाहर बुलाया। यश के बाहर आते ही चालक और उसके भाई ने मारपीट शुरू कर दी। यश के साथ मारपीट होती देख दादी विष्णुकांता पति प्रेमनारायण भावसार 65 साल बीच-बचाव करने आई तो यश के साथ मारपीट करने वाले दोनों युवकों ने विष्णुकांता के साथ भी मारपीट की, जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। घायल बुजुर्ग महिला को परिवार के लोगों ने उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में चिमनगंज थाना पुलिस ने घायल बुजुर्ग के बयान दर्जकर मामले में जांच शुरू की है। मारपीट करने वाले भाईयों में एक नाम मनीष सामने आया है।
खाचरौद के ग्राम लसुडिया खेमा औ वाचाखेड़ी के बीच बुधवार को दिनदहाडे समूह लोन से जुड़े कर्मचारी के साथ बाइक सवार 3 बदमाशों ने चाकू की नोंक पर 52 हजार रूपये लूट लिये थे। वहीं रात में बिरलाग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम गिदवानिया और खुरमंडी के बीच बाइक पर ही सवार 3 बदमाशों ने पुत्र और मां पर चाकू से हमला कर चांदी के आभूषण लूट लिये थे। 2 थानों के बीच हुई लूट की संगीन वारदातों के बाद 2 थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में निकल पड़ी थी। आशंका जताई गई कि दोनों वारदात में एक ही गैंग के बदमाश शामिल है। पुलिस ने कैमरों के फुटेज खंगाले तो खाचरौद में हुई वारदात के बदमाश बदनावर मार्ग तक भागते दिखाई दिये। बिरलाग्राम क्षेत्र में रात के समय हुई वारदात के चलते स्पष्ट फुटेज सामने नहीं आ सके, ना ही रूट ट्रेस हो सका। पुलिस की अलग-अलग टीम बदमाशों की तलाश में लगी हुई है, शुक्रवार शाम तक बदमाशों की ना तो पहचान हो पाई थी, ना ही सुराग मिल पाया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment