तराना प्रेस क्लब का पत्रकार मिलन समारोह संपन्न

कायथा । तराना प्रेस क्लब का पत्रकार मिलन समारोह वराह मिहिर की नगरी कपित्थ नगर कायथा स्थित श्री देव वासुकी नाग मंदिर काली कराड़ कायथा मे आयोजित किया गया,कार्यक्रम तराना प्रेस क्लब के मार्गदर्शक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा, पत्रकार अनिल पांडे के आतिथ्य एवं तराना प्रेस क्लब अध्यक्ष अर्पित बोड़ाना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा नाग वासुकी का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। अतिथियों ने निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ ही जरूरतमंद की आवाज उठाने एवं पत्रकार एकता पर बल दिया। इस दौरान तराना प्रेस क्लब का विस्तार करते हुए नवीन सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष शिवनारायण गुर्जर ,उपाध्यक्ष अशोक मेहता सह कोषाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह सिसोदिया ,सचिव अजय नवरंग, सह सचिव लक्ष्मण सिंह चावड़ा मिडिया प्रवक्ता पप्पू अकेला को बनाया गया। साथ ही नवीन सदस्यों को तराना प्रेस क्लब के पहचान पत्र वितरित किए गए।इस अवसर पर पत्रकार सतीश जायसवाल, उपाध्यक्ष विष्णु माली कोषाध्यक्ष विकास कसेरा, पत्रकार श्याम कारपेंटर,पत्रकार गोपाल सौलकी भरत जायसवाल आदि उपस्थित थे। आभार सचिव नवरंग ने माना।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment