गिरफ्त में आई लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला -अब तक 5 से 6 लोग पहुंचे थाने, बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या

उज्जैन। होम लोन दिलाने के नाम पर लोगों से हजारों की राशि ठगने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके आॅफिस से कई लोगों के दस्तावेज जप्त किये गये है। पुलिस जांच में उसके सहयोगियों की संख्या आरोपियों के रूप में बढ़ सकती है।
नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण करील ने बताया कि 18 जुलाई 2025 को ग्राम नरवर की रहने वाली सोनू सोलंकी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि विद्यापति नगर में रहने वाली प्रीति उर्फ वैदिका दुबे एसएसएफएस एडवाइजरी प्रायवेट लिमिटेड कंपनी संचालित करती है। उसने होम लोन दिलाने के नाम पर 45 हजार रूपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत की जांच पूरी करने के बाद मामले में 318 (4), 316 (5), 296, 351 (3) का प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को प्रीति उर्फ वैदिका को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा गया। रिमांड मिलने पर उसके आफिस से शिकायतकर्ता के 16 चैक, आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैंक दस्तावेज अन्य फर्जी दस्तावेज भी जप्त किये गये। थाना प्रभारी के अनुसार प्रीति उर्फ वैदिका की धोखाधड़की का शिकर कुछ ओर पीड़ित थाने पहुंचे है। अब तक 5 से 6 लोग सामने आ चुके है, जिनके साथ ठगी की गई है। बुधवार को रिमांड खत्म होने पर आरोपिया को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है उसके सहयोगियों का पता किया जा रहा है, प्रकरण में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
झूठे प्रकरण में फंसाने की देती थी धमकी
ठगी का शिकार हुई शिकायत करने वाली सोनू सोलंकी ने पुलिस को बताया था कि होम लोन दिलाने का झांसा देकर प्रीति उर्फ वैदिका ने पहले अपने बातों में उलझा लिया था। फाइल चार्ज और दस्तावेज तैयार करने के लिये उसने अलग-अलग तारीख में फोन पे के माध्यम से 45 हजार से अधिक रूपये लिये। जब लोन नहीं दिला पाई तो उससे 45 हजार लौटाने की बात कहीं। उसने अपने कार्यालय से गाली-गलौच कर बाहर निकाल दिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी है।
जिनकी सिविल खराब उन्हे देती थी झांसा
बताया जा रहा है लोन दिलाने की नाम पर ठगी करने वाली आरोपिया ऐसे लोगों को अपने झांसे में लेती थी, जिनकी बैंकों में सिविल खराब है। उन्हे लोन दिलाने की बात कहकर फाइल चार्ज और अन्य दस्तावेज तैयार करने के नाम पर 30 से 40 हजार रूपये वसूल लेती थी। कुछ दिनों बाद उन्हे लोन पास नहीं होना बताकर रूपये ठग लेती थी। पुलिस के अनुसार आरोपिया वर्ष 2016 से इस तरह का काम कर रही है। संभवत: पूर्व में उसकी धमकी के चलते लोग सामने नहीं आये थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment