इंदौर में बुर्का पहने मिली लापता हुई बालिका

उज्जैन। आगर नाका क्षेत्र से लापता हुई बालिका को पुलिस ने इंदौर में मिली। बालिका ने बुर्का पहन रखा था। बालिका के साथ युवक को हिरासत में लिया गया है। जिसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले परिवार की 15 वर्षीय बालिका 2 फरवरी को लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी जगह तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया और तलाश शुरू की गई। 4 फरवरी को जानकारी सामने आई कि बालिका इंदौर के आजाद नगर में है। पुलिस की टीम आजादनगर इंदौर पहुंची, जहां बालिका बुर्का पहने मिली। पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लिया और उज्जैन लेकर आई। उसके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में  लिया गया। बताया जा रहा है कि बालिका को प्रेमजाल में फंसाया गया था, वहीं उसका शोषण भी किया गया है। सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि बालिका के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराये गये है। मामले की जांच की जा रही है। अपहरण की धारा के साथ अन्य धारा भी बढ़ाई जायेगी। बालिका के अपहरण में कुछ ओर लोगों की जानकारी सामने आई है, जो इंदौर के रहने वाले है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। लापता बालिका के बुर्के में मिलने की खबर पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी चिमनगंज थाने पहुंचे थे। उन्होने आरोप लगाया कि यह ग्रुमिंग गैंग पैटर्न पर लव जिहाद है। जिसमें पहले बालिकाओं को टारगेट किया जाता है। उनके परिवार की जानकारी ली जाती है, भावनात्मक रूप  दिखाया जाता है, दोस्ती, गिफ्ट, मोबाइल देकर प्यार के जाल में फंसाया जाता है। जिसके बाद शोषण कर ब्लैकमेल किया जाने लगाता है और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment