मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने संघ की शताब्दी व्याख्यान श्रृंखला के दौरान कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी स्पष्ट और विस्तृत राय रखी। वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में आयोजित कार्यक्रम ह्यसौ वर्ष का संघ प्रवास नई दिशाएं में संबोधन के दौरान उन्होंने विशेष रूप से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की स्थिति, भारत में जनसंख्या संतुलन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक दृष्टिकोण और संघ की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के सामने आ रही चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां लगभग सवा करोड़ हिंदू रहते हैं और यदि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का निर्णय लेते हैं तो दुनिया भर का हिंदू समाज उनके साथ खड़ा होगा।
अगर सवा करोड़ बांग्लादेशी हिंदू खड़े हुए तो दुनिया भर से समर्थन मिलेगा