विधायक सचिन बिरला ने काम शुरू न होने पर इस स्वीकृति को निरस्त कर दिया था। उन्होंने राशि ग्राम पंचायत बेड़िया को हस्तांतरित करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद, आदेश का पालन करने के बजाय, सरपंच और सचिव ने कथित तौर पर मिलीभगत कर सरकारी पैसा निजी खातों में निकाल लिया।दोनों को नोटिस जारी-इस फर्जीवाड़े का खुलासा बड़वाह जनपद के सीईओ मुकेश जैन ने किया। उन्होंने बताया कि सरपंच और सचिव दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हेंसीईओ कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करना होगा। दोनों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।जानकारी के अनुसार, नवंबर 2021 में बांगरदा के मुस्लिम मोहल्ले में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए विधायक निधि से 5.15 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। इसके बाद पंचायत के खाते में लगभग 2.50 लाख रुपए आए। हालांकि, किसी कारणवश दो साल तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
सरपंच-सचिव पर 2.55 लाख के गबन का आरोप:विधायक निधि से भवन का निर्माण नहीं कराया;
बड़वाह।जनपद की ग्राम पंचायत बांगरदा में विधायक निधि की राशि के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। यहां सरपंच उर्मिलाबाई महेश और तत्कालीन सचिव रामेश्वर ईगला पर बिना निर्माण कार्य किए 2.55 लाख रुपए से अधिक की राशि निकालने का आरोप है।