भ्रष्टचारी बनाम खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे भ्रष्टियों ने लोकायुक्त के पेमप्लेट से नंबर मिटाए और फाडे -लोकायुक्त ने चिपकाए थे आम आदमी को जागरूक करने के लिए

उज्जैन। लोकायुक्त ईकाई की आमजन तक पहुंच को रोकने के लिए कतिपय भ्रष्टों ने खंबा नोचने का काम किया है। लोकायुक्त ईकाई द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए लगाए गए पेमप्लेट को निशाना बनाया है। जिससे की भ्रष्टाचार का शिकार आमजन लोकायुक्त ईकाई तक अपनी पहुंच न बना सके। यह काम भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र में देखा गया है।

पिछले कुछ समय में लोकायुलोकायुक्त की धमक कतिपय भ्रष्ट कर्मचारियों को जमकर  रही है। इसका खास कारण रहा है कि लोकायुक्त ईकाई ने अपनी पहुंच सामान्य आदमी तक बना ली थी। इसके पीछे एक प्रमुख कारण था कि ईकाई ने अपने काम और अधिकारियों के नंबर आम आदमी को उपलब्ध करवाए गए थे। इसके लिए ईकाई ने पेमप्लेट बनवाकर उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर आम आदमी की पहुंच तक लगाया गया था।

प्रसाद के समय हुआ था काम-

लोकायुक्त में एडीजी जयदीप प्रसाद के ज्वाईन करने के बाद तेज गति से भ्रष्टियों को धरने के काम हुए थे। जितने प्रकरण उनके आने के पूर्व एक वर्ष में दर्ज किए गए थे उतने प्रकरण उनके ज्वाईन करने के मात्र 3 माह में ही दर्ज कर लिए गए थे। पेमप्लेट सार्वजनिक स्थानों पर लगवाने को लेकर भी संभाग ईकाईयों का उन्ही का फरमान रहा था। पेमप्लेट पर अंकित नंबरों और कार्य की पुष्टि उन्होंने खुद भी करवाई थी।

सेतु तोडने का प्रयास-

लोकायुक्त ईकाई ने आमजन तक सेतु बनाने के लिए पेम्पलेट का उपयोग किया था। इसके चलते पूरे संभाग के ही प्रशासनिक कार्यालयों के आसपास ये पेमप्लेट लगवाए गए थे। इन पेमप्लेट पर लोकायुक्त ईकाई का टेलीफोन नंबर के साथ अधिकारियों के मोबाईल नंबर भी अंकित किए गए थे,जिससे की आम आदमी कतिपय भ्रष्टियों से तंग आकर इनका सहारा ले सके। कार्यालयों के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर लगे पेमप्लेटों से कतिपय भ्रष्टियों ने नंबर बिगाड दिए हैं और कई जगह से पेमप्लेट को फाडकर ही गायब कर दिया गया है।

भरतपुरी से गायब हुए-

लोकायुक्त ईकाई उज्जैन ने भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के साथ प्रमुख स्थानों पर पेमप्लेट चस्पा किए थे। इनमें से कार्यालयों के पास वाले पेमप्लेट एवं दुकानों पर चिपकाए पेमप्लेट तो फाड कर ,रगडकर गायब कर दिए गए ,लेकिन सार्वजनिक शौचालय में लगा पेमप्लेट में ऐसा करना संभव नहीं हुआ तो भ्रष्टियों ने इस पर लिखे नंबरों को ही गायब कर दिया है।

एक नही अनेक आरोपी बनाए-

भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र में लोकायुक्त ईकाई उज्जैन ने एक नहीं अनेक आरोपी पकडे हैं। एक समय उज्जैन विकास प्राधिकरण लोकायुक्त के लक्ष्य पर रहा तो गृह निर्माण मंडल में भी जमकर शिकार रहे। पंजीयन कार्यालय से भी आरोपी पकडा गया। यहां तक की केंद्रीय कार्यालयों तक में हाथ डाल दिया गया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment